JEE Main Exam 2025: प्रयागराज में नहीं होगी जेईई मेन परीक्षा, अब वाराणसी में जाकर देना होगा एग्जाम
JEE Main Exam 2025: प्रयागराज में होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2025) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 28 से 30 जनवरी 2025 के बीच होने वाली जेईई मेनस एग्जाम के लिए प्रयागराज केंद्रों को वाराणसी स्थानांतरित कर दिया है। यह फैसला महाकुंभ मेले के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए लिया है।
दरअसल, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने इस बात की सूचना नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों को दी है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि महाकुंभ के चलते कई परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर तक पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए प्रयागराज के परीक्षा केंद्रों को वाराणसी स्थानांतरित कर दिया गया है।

साथ ही, एनटीए ने 28, 29 और 30 जनवरी 2025 तक होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2025) के लिए हाल ही में एडमिट कार्ड जारी किए हैं। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा।
दो पालियों में होगी जेईई मेनस 2025 परीक्षा
जेईई मेन की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 तक होगी हैं। हालांकि, बीआर्क, बी प्लानिंग कोर्स के लिए जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा शाम 06:30 तक होगी।
24 जनवरी की परीक्षा के लिए पहले उपलब्ध हो चुके है एडमिट कार्ड
22, 23 और 24 जनवरी 2025 को आयोजित पहले सत्र के लिए एडमिट कार्ड 18 जनवरी को उपलब्ध करा दिए गए थे। इन कार्डों में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र का विवरण, तिथि और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होती है। परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है।
ये भी पढ़ें: JEE Advanced Result 2024: जेईई एडवांस्ड के नतीजे जारी, 360 में से 355 अंकों के साथ वेद लाहोटी ने किया टॉप
निर्देशों का करना होगा पालन
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रश्नपत्रों में दिए गए विषय-विशिष्ट निर्देशों और अन्य नियमों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें। अगर किसी उम्मीदवार को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है, तो वे NTA की हेल्पलाइन 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल भेज सकते हैं।
परीक्षा केंद्र और आवश्यकताएं
एनटीए भारत के विभिन्न शहरों और 15 अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर सत्र 1 की परीक्षा आयोजित कर रहा है। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके एडमिट कार्ड में बारकोड और क्यूआर कोड शामिल हो। इसके अतिरिक्त, उन्हें आवेदन जमा करते समय अपलोड किए गए पहचान प्रमाण के साथ एडमिट कार्ड पर उल्लिखित फोटो आईडी की एक प्रति भी साथ रखनी होगी।
ये भी पढ़ें: JEE Main Schedule: NTA ने जारी किया जेईई परीक्षा के पहले सत्र का शेड्यूल, चेक करें कब से होंगे एग्जाम












Click it and Unblock the Notifications