भाजपा के खिलाफ नहीं, सिद्धांतों के लिए लड़ेंगे चुनाव: जसवंत सिंह

जसवंत की नाराजगी पर अमृतसर से चुनाव लड़ रहे भाजपा नेता अरूण जेटली ने कहा था कि वरिष्ठ नेताओं को न सुनना भी सीखना चाहिए। वहीं राजनाथ सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, सिंह ने पार्टी को खड़ा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, अत: हम उनकी अनदेखी नहीं कर सकते हैं लेकिन उन्होने टिकट न देने की बात पर कुछ भी नहीं कहा।
कांग्रेस का आरोप है कि मोदी ने भाजपा को हाइजैक कर लिया है, इसलिए सब कुछ उनकी मर्जी से ही हो रहा है। पहले लाल कृष्ण आडवाणी को दरकिनार किया गया, फिर मुरली मनोहर जोशी को मोदी के कारण अपनी वाराणसी सीट छोड़नी पड़ी, वहीं लाल जी टंडन की लखनऊ सीट से अब राजनाथ सिंह चुनावी मैदान में हैं।
जसवंत सिंह ने बाड़मेर से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। भाजपा में सीट बंटवारे को लेकर आंतरिक घमासान का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications