Vande Bharat Train : 10 नवंबर को देश को मिलगी 5वीं वंदे भारत ट्रेन, इन शहरों को करेगी कनेक्ट
देश को जल्द ही पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। नई वंदे भारत ट्रेन चेन्नई-बेंगलुरू-मैसुर रूट पर दौड़ेगी। पांचवीं वंदे भारत ट्रेन को अगले महीने 10 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। बता दें, अभी तक देश में चार वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। इससे पहले 13 अक्टूबर को पीएम मोदी ने देश को चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी थी। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि 10 नवंबर से एक और वंदे भारत ट्रेन चलने जा रही है। ये ट्रेन चेन्नई-बेंगलुरु और मैसूर रूट पर दौड़ेगी। वंदे भारत इस रूट पर करीब 483 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
Recommended Video

पीएम ने ऊना रेलवे स्टेशन से चौथी वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना रेलवे स्टेशन से चौथी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। नई वंदे भारत ट्रेन हिमाचल प्रदेश के अंब-अंदौरा से नई दिल्ली के बीच चलेगी। बता दें, आम लोगों के लिए अभी इसकी शुरुआत नहीं हुई है। चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 19 अक्टूबर से आम लोगों के लिए शुरू किया जाएगा। इस ट्रेन के चलने से पहाड़ के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
देश को मिलेगी पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
बता दें, देश में पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी रूट पर शुरू हुई थी। दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से कटरा रूट पर शुरू की गई थी। तीसरी वंदे भारत गांधीनगर-मुंबई रूट पर दौड़ रही है। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने 13 अक्टूबर को ऊना-नई दिल्ली रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद अहमदाबाद में लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि वंदे भारत ट्रेन के अंदर प्लेन के मुकाबले 100 गुनी कम आवाज है। जो लोग प्लेन से यात्रा करते हैं वो एक बार इस चीज का अनुभव लेने के बाद इसी ट्रेन से यात्रा करना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications