15 क्लिक में पढ़ें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की 15 बड़ी बातें
दिल्ली। देश के 70वें आजादी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से नागरिकों को संबोधित करते हुए देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाकर हर सपना पूरा करने की बात कही।
उन्होंने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए यह भी बताया कि उनकी सरकार देश के लिए क्या क्या करना चाहती है।
अपने भाषण में पीएम मोदी ने विकास, भ्रष्टाचार, महंगाई, गांव, किसान, मध्य वर्ग, महिलाओं के मुद्दे समेत हिंसा और आतंकवाद पर विचार रखे।
मोदी ने आखिर में पाकिस्तान पर निशाना साधा और बलूचिस्तान के लोगों का आभार जताया।
पढ़िए 15 अगस्त पर मोदी के 15 क्वोट्स:

एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना पूरा करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह एक श्रेष्ठ भारत का सपना पूरा करेंगे। उन्होंने देश की 125 करोड़ जनता की क्षमताओं पर विश्वास जताते हुए कहा कि भारत की सपनों को पूरा करने में आने वाली चुनौतियों से निपट लेंगे।

स्वराज के लिए सुशासन
पीएम मोदी ने कहा कि वह सरकार को जिम्मेदार और जवाबदेह बनाने में लगे हैं। सुशासन के लिए सरकार ने कई काम किए हैं। पासपोर्ट बनवाने का काम आसान हुआ है। ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों में इंटरव्यू को खत्म किया।

हमें काम करने की रफ्तार बढ़ानी होगी
पीएम मोदी ने कहा कि अगर आगे बढ़ना है तो काम करने की रफ्तार बढ़ानी होगी।

70 करोड़ लोगों को आधार से जोड़ा
पीएम मोदी ने कहा कि आधार कार्ड को सरकारी योजनाओं से सरकार जोड़ रही है। पिछली सरकार ने 4 करोड़ लोगों को जोड़ा था। हमने 70 करोड़ को जोड़ा है।

10 हजार गांवों में बिजली
गावों के विकास पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दस हजार गांवों में बिजली पहुंचा दी गई है। गांवों में 2 करोड़ से ज्याादा शौचालय बन चुके हैं। 13 करोड़ एलईडी बल्ब मात्र 50 रुपए के रेट पर दिए गए।

महंगाई दर में आई कमी
महंगाई पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि पिछली सरकार में महंगाई दर 10 प्रतिशत पार कर गया था लेकिन उनकी सरकार ने इसे 6 प्रतिशत के ऊपर नहीं जाने दिया।

गन्ना किसानों को दिया पैसा
किसानों पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सूखे की स्थिति बदली है और सरकार किसानों के साथ खड़ी है। हमारी सरकार ने किसानों के लिए सॉयल हेल्थ कार्ड शुरू किया जिससे खेती में उनकी लागत कम और उत्पादन 30 प्रतिशत तक बढ़ रहा है।
पीएम ने कहा कि उनका सपना है कि 2022 तक किसानों का इनकम दुगुना हो। हमारी सरकार ने गन्ना किसानों का 99.5 फीसदी पुराना बकाया चुका दिया है।

भ्रष्टाचार को सरकार ने रोका
पीएम मोदी ने कहा कि आधार कार्ड से हमने बिचौलियों को खत्म कर दिया है। हमने कोयले और स्पेक्ट्रम की बेदाग नीलामी की है।

सरकार ने बेटियों के लिए किया काम
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने बेटियों के लिए 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान शुरू किया। कामकाजी महिलाओं का मातृत्व अवकाश बढ़ाकर 26 हफ्ते कर दिया।

ईपीएफ के लिए यूएएन दिया
पीएम मोदी बोले कि ईपीएफ में कर्मचारियों का 27 हजार करोड़ रुपया पड़ा था। इस समस्या के समाधान के लिए उनकी सरकार ने यूनिवर्सल नंबर दिया जिससे फंड ट्रांसफर अब संभव है। इससे कर्मचारियों का पैसा सड़ेगा नहीं।

नेताजी की फाइलें खुलवाईं
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की फाइलें खुलवाईं और दूसरे देशों से भी इस बारे में आग्रह किया है।

स्वतंत्रता सेनानियों के पेंशन में बढ़ोत्तरी
पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता सेनानियों के पेंशन को 25000 से बढ़ाकर 30000 रुपए करने की घोषणा की।

सेना के लिए वन रैंक वन पेंशन
मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने फौजियों के लिए वन रैंक वन पेशन लागू किया।

देश में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं
पीएम मोदी ने कहा कि हिंसा और अत्याचार का हमारे देश में कोई स्थान नहीं है। जंगल में माओवाद और पहाड़ों पर आतंकवाद के नाम पर बंदूक से निर्दोषों को मारने का खेल चल रहा है। पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि आतंकवाद को ग्लोरिफाइ करने का काम हो रहा है।

बलूचिस्तान के लोगों का किया धन्यवाद
मोदी ने कहा कि बलूचिस्तान के लोगों ने मेरे प्रति जो सद्भावना जताई है, इसके लिए मैं आभारी हूं। उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले लोगों का भी आभार जताया।
-
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
Dhurandhar-2 में भी PM Modi ने तोड़ी Pakistan की कमर? रीयल से रील तक, भारत ने दुश्मन मुल्क को कितने दिए Shock? -
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक' -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव












Click it and Unblock the Notifications