विवादित ट्वीट के बाद प्रशांत भूषण के घर पर कुछ लोगों ने फेंकी स्याही
प्रशांत भूषण के घर पर कुछ लोगों ने फेंकी स्याही, भाजपा युवा मोर्चा के लोग प्रशांत भूषण से मांफी मांगने को लेकर किया प्रदर्शन
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के वकील और स्वराज इंडिया के संस्थापक प्रशांत भूषण के घर पर कुछ लोगों ने स्याही फेंक दी है। प्रशांत भूषण के नोएडा स्थित सेक्टर 14 आवास पर कुछ व्यक्तियों ने स्याही फेंक दी है। प्रशांत भूषण के आवास के पास मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि कुछ लोग प्रशांत भूषण के कथित ट्वीट के खिलाफ उनसे मांफी की मांग को लेकर उनके घर पहुंचे थे और इन लोगों ने घर पर लगी नेम प्लेट पर स्याही फेंकी और भाग गए।

प्रशांत भूषण ने यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एंटी रोमियो स्क्वॉड पर विवादित टिप्पणी करते हुए लिखा था कि रोमियो ने तो सिर्फ एक लड़की से प्यार किया था जबकि कृष्ण ने कई लोगों के साथ छेड़खानी की थी। क्यया योगी आदित्यनाथ में हिम्मत है कि वह अपने इस अभियान को एंटी कृष्ण स्क्वॉड का नाम दें। जिस वक्त कुछ लोग प्रशांत भूषण के घर पहुंचे उस वक्त वह घर पर नहीं थे तो इन लोगों ने प्रशांत भूषण के घर पर लगी नेम प्लेट पर ही स्याही फेंक दी और वहां से भाग गए।
इसे भी पढ़ें- योगी के अभियान को मिला तकनीकी बल, अब नहीं हो पाएगी गायों की तस्करी
प्रशांत भूषण के घर पर काम करने वाली महिला ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची। कोर्ट के बाद जब प्रशांत भूषण अपने घर पहुंचे तो उन्हें इस बात की जानकारी मिली, हालांकि इस घटना के बाद अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। घटना के एक घंटे के बाद भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन करना शुरु कर दिया और उनसे उनके ट्वीट पर माफी की मांग करने लगे।
प्रशांत भूषण के घर के बाहर यह प्रदर्शन 20 मिनट तक चलता रहा, हालांकि इन लोगों ने प्रशांत भूषण के घर पर फेंके जाने वाली स्याही की जिम्मेदारी नहीं ली है। भाजपा युवा मोर्चा के नेता चमन अवाना ने प्रशांत भूषण के खिलाफ सेक्टर 20 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications