नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह नहीं शामिल होंगे दिग्‍गज नेता

नई दिल्‍ली। एक ओर 26 मई को राष्‍ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिमंडल और भाजपा के सभी वरिष्‍ठ नेताओं के साथ प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे तो दूसरी ओर इस समारोह में कई नेताओंं ने शामिल होने से इंकार कर दिया है। ये वो नेता हैं जिन्‍हें नरेंद्र मोदी ने लोक सभा चुनाव 2014 में उनके ही घर जाकर करारी शिकस्‍त दी है।

नरेंद्र मोदी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में देश-दुनिया के सभी दिग्‍गजों को न्‍यौता दिया लेकिन कुछ दिग्‍गजों ने तो आना उचित नहीं समझा और साफ इंकार कर दिया। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव समारोह में नहीं आएंगे और उनके करीबी व सपा के कद्दावर नेता आजम खां ने भी आने से इंकार कर दिया है। दोनों नेताओं की नाराजगी इस बात से भी समझी जा सकती है कि उत्‍तर प्रदेश में सपा सिर्फ 5 सीटें ही हासिल कर पाई और भाजपा ने 73 सीटों पर कब्‍जा कर लिया।

बहुजन समाज पार्टी की कद्दावर नेता सुश्री मायावती भी समारोह में आने से इंकार कर चुकी हैं। यूपी में मोदी की लहर इतनी जबरदस्‍त रही कि मायावती अपना खाता तक नहीं खोल सकीं और उन्‍हें अपनी पार्टी की सभी कमेटियां भंग कर दीं। मायावती अपना गुस्‍सा न आकर ही निकाल रही हैं।

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे भी शपथ ग्रहण समारोह में हिस्‍सा लेने के लिए भारत आ रहे हैं। इस बात से नाराज होकर तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जे जयललिता ने समारोह में आने से इंकार कर दिया है। जयललिता का कहना है कि भाजपा तमिलों की संवेदनाओं से खिलवाड़ कर रही है जो कि अनुचित है।

मुलायम सिंह यादव

मुलायम सिंह यादव

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में हिस्‍सा नहीं लेंगे। मुलायम को इस बात का गम सताए जा रहा है कि उन्‍हें सिर्फ 5 सीटें ही मिली है।

जयललिता हुईं नाराज

जयललिता हुईं नाराज

तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जे जयललिता भी अब नरेंद्र मोदी से नाराज हो गई हैं और समारोह में हिस्‍सा नहीं लेंगी। जयललिता ने कहा है कि भाजपा तमिलों की संवेदना करने में रही है असफल।

कद्दावर आजम खां

कद्दावर आजम खां

सपा पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां भी समारोह में हिस्‍सा नहीं लेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान आजम ने नरेंद्र मोदी को कसाई और कातिल की संज्ञा दी थी।

केरल के मुख्‍यमंत्री आेमन चांडी

केरल के मुख्‍यमंत्री आेमन चांडी

केरल के मुख्‍यमंत्री ओमन चांडी भी नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह मेें नहीं शामिल होंगे।

अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल

आप के संयोजक और दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी समारोह में नहीं जाएंगे। चुनाव में आप ने सिर्फ 4 ही सीट पर जीत दर्ज की।

ममता बनर्जी

ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी भी नरेंद्र मोदी से कुछ बयानों के चलते नाराज चल रही हैं। ममता का कहना है कि पाकिस्‍तान समर्थक के समारोह में जाने का कोई मतलब ही नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+