आम आदमी पार्टी का 'आम' कितना है खास

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में आम केवल एक दिखावे की वस्तु है कहे तो एक लोलीपॉप है जिससे जनता को भावनात्मक रुप से ठगा जा सके। आइये आपको बताते है कुछ तथ्य जो पार्टी के चरित्र को स्पष्ट करते हैं।
1. इस पार्टी में केजरीवाल भगवान की तरह पूजे जाते हैं। पार्टी के सदस्य उनका रक्षा कवच बन कर उनके हर कृत्य में उनका साथ देते हैं। पार्टी के लाडले हैं केजरीवाल वो जो करे वो सही वो जो गलत कहें वो गलत।
2. इस पार्टी में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कितनी है यह शंका का विषय है। भला भगवान और भक्त कभी एक समान हो सकते हैं नहीं न तो केजरी भगवान और उनके अनुयायी समान कैसे हो सकते हैं। यहां बोलने का हक केवल केजरीवाल जी को बांकि केवल उनका समर्थन कर सकते है। अगर आवाज उठाई तो बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।
3. इस पार्टी का मानना है कि जो यह कहतें हैं वहीं सच हैं, केवल इनकी सोच ही कल्याणकारी है, नैतिकता की प्रतिष्ठा केवल यही कर सकते हैं, जनता का दर्द केवल यही जानते हैं, कानुन केवल इन्हें पता है। बांकि सभी दल धोखेबाज और भ्रष्ट है।
4. इस पार्टी की एक विशेषता यह है कि अपने समर्थन के लिए यह मुख्य रुप से युवा पीढी को टारगेट करता है. क्योंकि युवा पीढी में होश कम और जोश अधिक होता है। उनमें अनुभव की कमी होती है ऐसे में आसानी से उनका ब्रेनवास किया जा सकता है।
5. यह पार्टी सिस्टम को बदलने की बात करती है. इन्हें मौजूदा सिस्टम पसंद नहीं. फिर भी अचरज की बात है कि केजरीवाल अब भी आतुर इसी सिस्टम की कुर्सी के लिए ही है। तभी तो लगे हैं जोर शोर से चुनाव प्रचार में।
6. इस पार्टी की एक खास विशेषता है कि यह इनकी जन अपील भावात्मक है। इसी भावात्मकता के कारण ही दिल्ली का शासन इन्हें सौंपा गया था पर हुआ क्या यह सर्व विदित है. पर अब भी इसकी भावात्मक अपील जारी है।
7. एक बात और जो विशेष रुप से दिखती है वो यह है कि इस पार्टी को अधिकतर गरीब और अज्ञान लोगों को वश में करने की कला का अनुभव है क्योंकि यह गरीब भोले लोग अपनी परेशानियों के अलावा न राजनीति से मतलब रखते हैं, न तर्क-वितर्क से।
8. यह तो हुई पार्टी की सब खास विशेषताएँ. पर इस पार्टी का आमपना यह है कि यह चलती जनता और संस्थाओं के चंदे के सहारे है।
तो कुल मिला कर यह कहा जा सकता है कि आम आदमी पार्टी का 'आम' शब्द उसकी आर्थिक आवश्यकता है बाकी इस पार्टी में सब खास ही खास है।












Click it and Unblock the Notifications