Festival Special Trains: रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा, दशहरा, दिवाली, छठ पूजा के लिए 4000 ट्रेने

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और लोग अपने घरों को जाने के लिए ट्रेनों के टिकट भी बुक करवा चुके हैं। नवरात्रि से शुरू हुआ यह त्योहारी सीजन छठ पूजा तक चलेगा और इस बीच लोग रेलवे से यात्रा भी खूब करेंगे। ऐसे में इस दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ हो सकती है, जिससे निपटने के लिए रेलवे ने एक खास रास्ता निकाला है। रेलवे ने इस त्योहारी सीजन में कुछ खास ट्रेनें (Festival Special Trains) चलाई हैं।

Festival Special Trains: रेलवे ने चलाई ये नई ट्रेनें, यहां जानिए इनका पूरा शेड्यूल

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने भी कहा है कि इस साल 4,000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह ट्रेनों दशहरा, दिवाली और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि पिछले साल इस त्योहारी सीजन में 3,800 स्पेशनल ट्रेनें चलाई गई थीं। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर रेलवे स्टेशनों पर भीड़ और भी अधिक बढ़ेगी तो प्लेटफॉर्म टिकट बेचने रोक दिए जाएंगे और फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल भी कम कर दिया जाएगा।

हर बार की तरह ही इस बार भी रेलवे चाहती है कि ग्राहकों को किसी तरह की दिक्कत न हो। इसी के चलते ये सारी ट्रेनें चलाई जाने की योजना बनाई जा रही है। हालांकि, इतनी अधिक ट्रेनें चलाए जाने के बावजूद भी ग्राहकों को यात्रा करने के लिए सीट नहीं मिल पाती है। दरअसल, त्योहारी सीजन में अपने घरों को जाने वालों की संख्या बहुत अधिक बढ़ जाती है और अधिकतर लोग रेलवे से ही यात्रा करना पसंद करते हैं।

ये है उन स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट जो रेलवे दिल्ली से या वाया दिल्ली चला रहा है।

Festival Special Trains: रेलवे ने चलाई ये नई ट्रेनें, यहां जानिए इनका पूरा शेड्यूल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+