केरल में हेमा आयोग की रिपोर्ट पर FEFKA का रिएक्शन, कहा- जांच में करेंगे पूरा सहयोग
फिल्म एम्प्लॉयीज फेडरेशन ऑफ केरला (FEFKA) ने शनिवार को घोषणा की कि वह जस्टिस हेमा कमेटी रिपोर्ट से संबंधित आरोपों का सामना कर रहे सदस्यों को संरक्षण नहीं देगा। आरोपों के संबंध में गिरफ्तार सदस्यों को फेडरेशन से निलंबित कर दिया जाएगा। FEFKA के महासचिव, बी. उन्नीकृष्णन ने कहा कि यदि फेडरेशन को ऐसी किसी भी शिकायत की जानकारी मिलती है, तो वह पुलिस को जांच में पूरी सहायता करेगा।

मलयालम फिल्म उद्योग में 21 ट्रेड यूनियनों के शीर्ष निकाय, FEFKA ने स्वीकार किया कि उसके कुछ सदस्य आरोपों का सामना कर रहे हैं। उन्नीकृष्णन कहा कि अगर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करती है और अदालत उसे आरोपी मानती है, या फिर गिरफ्तारी की जाती है तो संघ उसे निलंबित कर दिया जाएगा। उन्होने FEFKA विशेषज्ञ पैनल रिपोर्ट में खुलासे के संबंध में कुछ नहीं कहा। हालांकि उन्होंने बताया कि अधिकांश समिति सदस्य रिपोर्ट पर आधिकारिक बयान देने से पहले सभी 21 यूनियनों की राय लेना चाहते थे। इसका उद्देश्य सिर्फ मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाना था।
बता दें की मलयालम फिल्म उद्योग में उत्पीड़न और दुर्व्यवहार पर न्यायमूर्ति के. हेमा समिति की रिपोर्ट के बाद केरल में बवाल मचा हुआ है। कुछ एक्ट्रेस ने FEFKA के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
फीका ने लिए एक्शन
महिलाओं द्वारा उठाए गए मुद्दों और शिकायतों का समाधान करने के लिए, FEFKA ने अपनी मुख्य समिति का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इस कदम का उद्देश्य उद्योग के भीतर ऐसी शिकायतों से निपटने के लिए एक अधिक मजबूत तंत्र प्रदान करना है। जस्टिस हेमा कमेटी रिपोर्ट के प्रकाशन के परिणामस्वरूप विभिन्न अभिनेताओं और निर्देशकों के खिलाफ और अधिक शिकायतें सामने आई हैं।












Click it and Unblock the Notifications