शाहरुख खान को छूने के बाद एक्ट्रेस फातिमा सना ने पूरे दिन नहीं धुला था हाथ, खुद बताई इसकी वजह
मुंबई,

शाहरुख खान के लिए क्रेजी हैं एक्ट्रेस 'दंगल' फेम एक्ट्रेस फातिमा सना
फातिमा ने एक वेबसाइट के साथ 2017 का किस्सा शेयर किया, जब दिवाली पार्टी में आमिर खान ने उन्हें शाहरुख खान से मिलवाया था। फातिमा ने कहा, 'दिवाली पार्टी में एक बड़ा ही मजेदार वाकया हुआ था। पार्टी में जैसे ही शाहरुख खान आए, मैं उन्हें देखकर घबरा गई थी। वो जहां भी जा रहे थे मैं दूर से उनको देख रही थी।' 'तभी आमिर ने हमें उनसे (शाहरुख) मिलावाया, हम सभी के मिलने पर शाहरुख ने एक जोक सुनाया, जिस पर हंसते हुए मेरा हाथ उनसे छू गया। मुझे जोक तो नहीं याद लेकिन उसके बाद पूरे दिन मैंने अपना हाथ नहीं धोया था।
Recommended Video

शाहरुख के साथ काम करना चाहती हैं फातिमा
एक इंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए फातिम ने कहा कि, अगर उन्हें इस बारे में पता चल गया तो वह मेरे साथ कभी काम नहीं करेंगे। हालांकि फातिमा ने ये भी कहा कि वह शाहरुख के साथ काम करने के मौके से कभी इनकार नहीं करेंगी। अगर फातिम के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वे हाल ही में नेटफ्लिक्स की एक सीरीज अजीब दास्तान में दिखी थी। 'अजीब दास्तान्स' में फातिमा सना शेख जयदीप अहलावत के साथ दिखाई दीं। वहीं लूडो के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि लूडो में निभाए पिंकी के कैरेक्टर से वह पूरी तरह से अलग हैं।

टॉक्सिक रिलेशनशिप को लेकर फातिमा ने हाल ही में किया था खुलासा
हाल ही में सना ने फातिमा सना शेख ने टॉक्सिक रिलेशनशिप को लेकर कई खुलासे किए थे। फातिमा ने कहा था कि , 'मैं भी एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में थी। यह बहुत मुश्किल होता है। हम कहते हैं कि हम ये कर लेंगे, वो कर लेंगे। लेकिन, जब आप इसमें होते हैं तो यह समझना बहुत मुश्किल हो जाता है कि क्या करें। खासकर जब आप फाइनेंशियली अपने पति पर आश्रित होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications