Father'sDay: 'बेस्ट मैन मेरे पापा...', आयुष्मान से लेकर करीना कपूर तक ने बताई पिता की अहमियत

Father'sDay: 'बेस्ट मैन मेरे पापा...', आयुष्मान से लेकर करीना कपूर तक ने बताई पिता की अहमियत

मुंबई, 20 जून: दुनियाभर में इस साल 20 जून को फादर्स डे मनाया जा रहा है। अमेरिका, भारत समेत लगभग सभी देशों में फादर्स डे जून के तीसरे रविवार को हर साल मनाया जाता है। ये पिता के त्याग, बलिदान और प्यार को समर्पित है। सोशल मीडिया पर आज हैशटैग फादर्स डे ट्रेंड कर रहा है। हर कोई अपने पिता को फादर्स डे की बधाई दे रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी अपने पिता के प्रति प्यार दिखाने से पीछे नहीं हटे। करीना कपूर, आयुष्मान खुराना, आथिया शेट्टी, यामी गौतम, करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रुति हासन, जान्हवी कपूर समेत कई कलाकारों ने अपने पिता को फादर्स डे की बधाई दी है। आइए जानें किसने क्या कहा?

Fathers Day 2021

- करीना कपूर ने अपने पिता और सैफ अली खान की तस्वीर शेयर कर लिखा, सुपरहीरो।

-जान्हवी कपूर ने अपने पिता बोनी कपूर और छोटी बहन खुशी कपूर के साथ फादर्स डे पर तस्वीर शेयर की है। जान्हवी कपूर ने लिखा है, '' मैं दुनिया के जिस सबसे बेस्ट मैन को जानती हूं वह मेरे पापा हैं। मैं सबसे भाग्यशाली हूं क्योंकि मैं आपकी बेटी हूं। हैप्पी फादर्स डे।''

- आयुष्मान खुराना ने पिता की तस्वीर शेयर कर लिखा, ''बचपन में पापा की लगाई पाबंदियों को तोड़ने में बहुत मजा आता था। और अब बड़े हो कर खुद पर लगाई पाबंदियां तोड़ी नहीं जाती है।'' मेरे पापा, मेरे दोस्त, मेरे गाइड हैं।''

- श्रुति हासन ने पिता कमल हासन के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, ''आप बहुत भाग्यशाली हैं कि आज जिस व्यक्ति से सबसे ज्यादा सीखते हैं और वही शख्स आपको सबसे ज्यादा हंसाता है। वह आपके माता-पिता है। हैप्पी फादर्स डे मेरे डैडी।''

- सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने पिता की तस्वीर शेयर कर लिखा, ''हमारे जहाज के कैप्टन हैप्पी फादर्स डे। जिंदगी हर दुख और सुख में हमारी गाड़ी सुचारू रूप से चलाने के लिए।'' बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता नेवी में कैप्टन थे।

-यामी गौतम ने अपने पिता के साथ शादी के जोड़े में तस्वीर शेयर की है। यामी ने लिखा है, हैप्पी फादर्स डे पापा, आई लव यू।


-गौहर खान ने अपने पिता के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा है, मिस यू पापा, मेरे हीरो, मेरे पापा हैप्पी फादर्स डे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+