बाप ने दुर्गा की तस्वीर के सामने काट दी बेटे की गर्दन
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक हत्या का चौंका देने वाली घटना सामने आई है। घटना शहर के मोहारा वार्ड की है। जहां पर एक पिता ने अपने बेटे का दुर्गा देवी की तस्वीर के सामने गला काटकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात की है। आरोपी गोपीराम के घर में देवी मां की पूजा चल रही थी। नवमी पर उसके घर में हवन हुआ था। जिसका सामान घर में रखा हुआ था। तभी अचानक गोपीराम का 22 साल का लड़का सुरेंद्र शराब के नशे में कमरे में घुस गया।

परिजनों ने जब उसे मांसाहारी खाना खाने से रोका तो घर वालों के साथ गाली-गलौज करने लगा। इसी बीच सुरेंद्र ने शराब के नशे में नॉनवेज खाना दुर्गा की तस्वीर पर फेंक दिया। जिससे फोटो के पास रखा दीपक बुझ गया। बेटे की इस हरकत से पिता इतना नाराज हुआ कि उसने पूजा के कमरे में ही उसका गला काट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद गोपीराम ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।
गोपीराम ने पुलिस को बताया कि नवरात्रि के मौके पर सुरेंद्र को छोड़कर उसके पूरे परिवार नवमी पर उपवास रखा था। उसके घर में पिछले 9 दिनों से अखंड ज्योति जल रही थी। आज नवमी के अंतिम दिन उसके घर हवन का आयोजन किया गया था। सुरेंद्र को उसके छोटे भाई ने शराब पीने से रोका था लेकिन रोज की तरह वो उस दिन भी शराब पीकर घर आया और गाली गलौज करने लगा। जब उसे रोका तो उसने जूठा खाने की प्लेट तस्वीर पर फेंक दी।
गोपीराम के बयान के बाद पुलिस उसके घर पहुंची तो कमरे में सुरेंद्र का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेजा दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications