35A और 370 हटाने पर बोले फारूक अब्दुल्ला, हम भी हिन्दुस्तानी लेकिन..

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस सांसद फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि केंद्र सरकार आर्टिकल 370 और 35ए ना हटाए। अब्दुल्ला ने कहा कि ये जम्मू कश्मीर की बुनियाद की तरह हैं, इनको हटाना ठीक नहीं होगा। हाल ही में जम्मू कश्मीर में सशस्त्र बल के दस हजार अतिरिक्त जवानों को भेजे जाने के बाद से अनुच्छेद 35ए और 370 को हटाए जाने को लेकर अटकले हैं। भाजपा इन आर्टिकल को खत्म करने की बात लगातार कहती रही है।

ये आर्टिकल हमारे लिए खास: फारूक

ये आर्टिकल हमारे लिए खास: फारूक

इसके बीच सोमवार को फारूक अब्दुल्ला ने कहा, हमारे हिन्दुस्तानी होने पर शक मत करिए। हम भी हिन्दुस्तानी हैं लेकिन ये आर्टिकल हमारे लिए खास हैं। इनकी हमें जरूरत है और इनको खत्म करना ठीक नहीं होगा। बता दें, 370 और 35ए जम्मू कश्मीर को भारत के दूसरे राज्यों के मुकाबले कुछ खास ताकतें देते हैं।

महबूबा ने भी उठाए सवाल

महबूबा ने भी उठाए सवाल

एक दिन पहले जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम, पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती भी सरकार को 35ए के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ ना करने की बात कह चुकी हैं। मुफ्ती ने कहा, 35ए को हटाना बारूद को हाथ लगाने के बराबर होगा।जो हाथ 35ए के साथ छेड़छाड़ करने के लिए उठेंगे, वो हाथ ही नहीं वो सारा जिस्म जल के राख हो जाएगा।

क्यों हैं इसको लेकर अटकलें

क्यों हैं इसको लेकर अटकलें

हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की कश्मीर की यात्रा के बाद सशस्त्र बल के दस हजार जवानों को वहाँ भेजे जाने के बाद से अनुच्छेद 35ए के भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार गरम है जम्मू-कश्मीर के नेताओं की प्रतिक्रियाओं से लग रहा है कि केंद्र सरकार 35ए को हटा सकती है। भाजपा ने अपने मैनीफेस्टो में ये वादा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+