भाजपा नेताओ के साथ बैठक के बाद बोले संजीव बालियान- किसान आंदोलन को गिद्ध की तरह देख रही कांग्रेस
नई दिल्ली। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा है कि किसान आंदोलन को भड़काने के लिए कांग्रेस कुछ भी कर रही है। उसका बर्ताव आंदोलन को लेकर एक गिद्ध जैसा है। उन्होंने कहा कि हम बातचीत में विश्वास रखते हैं और किसानों के साथ बात करके हल निकालेंगे। बुधवार को पश्चिमी यूपी के भाजपा नेताओं के साथ बैठक के बाद बालियान ने ये बात कही हैं।

संजीव बालियान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से भाजपा के सांसद हैं, वो जाट समुदाय से आते हैं। किसान आंदोलन का बीते कुछ समय में पश्चिम यूपी में तेजी से प्रसार हुआ है। यहां के किसानों का नेतृत्व कर रहे राकेश टिकैत भी जाट हैं। ऐसे में बताया गया है कि भाजपा आलाकमान ने पश्चिमी यूपी के जाट नेताओं से किसानों, खासतौर से जाटों के बीच जाने और उनसे बात करने को कहा है। जिसके बाद बुधवार को संजीव बालियान के घर ये बैठक हुई है। बैठक में बीजेपी किसान मोर्चा के प्रमुख राजकुमार चाहर और पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जाट नेता शामिल हुए।
बालियान ने बैठक को लेकर कहा, हम सरकार में हैं तो ये हमारा काम है कि लोगों से बात करें और उनको जो शक हैं, वो दूर करें। हम किसानों के पास जाएंगे और उनको कृषि कानूनों की जो अच्छाई हैं, वो बताएंगे। मुझे लगता है कि बातचीत के अलावा और कोई दूसरा विकल्प नहीं है, जिससे इस मुद्दे का हल निकल सकता है। ऐसे में हम बातचीत कर रहे हैं और करेंगे।
बालिया ने ये भी कहा कि मंडियों को लेकर बात हो रही है लेकिन पश्चिम यूपी में तो मंडिया हैं ही नहीं। इस क्षेत्र में तो गुड मंडिया हैं और नए कानूनों से टैक्स में जो छूट मिलेगी, उसका सीधा फायदा गुड बना रहे लोगों को होगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन का कांग्रेस फायदा उठाना चाहती है लेकिन किसानों की हमारी सरकार को फिक्र है और हम उनकी समस्याओं को सुनेंगे।
-
West Bengal Election: 2021 में जहां एकतरफा थी जीत, 2026 में वहीं होगा असली खेल! ये 10 सीटें बनेंगी ‘गेम चेंजर’ -
Puducherry Elections: चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव! अरुलमुरुगन को मिला टिकट, क्या होगा इसका असर? -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications