NSO की रिपोर्ट पर मोदी सरकार से टिकैत का सवाल, पूछा- 3 माह बाद कैसे होगी आमदनी दोगुनी

नई दिल्ली, 19 सितंबर: केंद्र के कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन करीब 9 महीने के ज्यादा के वक्त से जारी है। किसान संगठन केंद्र के साथ-साथ बीजेपी शासित राज्यों में भी अपना आंदोलन तेज कर रहे हैं। किसान तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग पर अड़े हुए हैं। इस बीच किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत ने रविवार को NSO रिपोर्ट का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है।

Rakesh Tikait

किसान नेता राकेश टिकैत ने ट्वीट करते हुए मोदी सरकार से पूछा कि कैसे तीन महीनों में किसानों की आय को दोगुना किया जाएगा। अपने ट्वीट में राकेश टिकैत ने लिखा, केन्द्र सरकार ने कहा था 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी, जबकि NSO की रिपोर्ट 2019 बता रही है कि 6 साल में किसान की खेती से होने वाली आय 48% से घटकर 38% रह गई। आखिर वो कौन सी जादुई छड़ी है, जिससे 3 माह बाद आमदनी दोगुना हो जाएगी। आखिर यह छलावा नहीं तो और क्या?

वहीं इससे पहले टिकैत ने किसान आंदोलन से युवाओं के भी जुड़ने की अपील की थी। किसान नेता ने कहा था कि बेरोजगारी झेल रहे देश के करोड़ों युवाओं को किसान आंदोलन में आगे बढ़कर मोर्चा संभालना होगा। एक बार देश ठेके पर गया तो न रोजगार बचेगा और न ही खेती किसानी।

यूपी में बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा

आपको बता दें कि हाल ही में मुजफ्फरनगर में किसान संगठन की ओर से महापंचायत बुलाई गई थी, जिसमें भारी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। जिसके बाद किसानों ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ अपना बिगुल बजा दिया। इसी के तहत किसान संगठन पूरे प्रदेश में किसान महापंचायत के जरिए बीजेपी के खिलाफ प्रचार करने में लगे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+