Farmers protest: राकेश टिकैत बोले- चार-चार हजार रुपए में आए थे सरकार समर्थक किसान, शराब की बोतल का भी था वादा
Farmers protest: राकेश टिकैत बोले- चार-चार हजार रुपए में लाए गए सरकार समर्थक किसान, शराब की बोतल का भी था वादा
Farmers Protest Update: भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि नए कृषि बिलों को समर्थन देने वाले लोग पैसे देकर लाए गए थे। टिकैत ने कहा है कि चार हजार के अलावा इन किसानों को शराब की बोतलों का भी वादा किया गया था। रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ किसानों ने केंद्रीय कृषिमंत्री नरेंद्र तोमर से मुलाकात की है और नए कृषि कानूनों को लेकर सरकार को समर्थन दिया है। इसी को लेकर टिकैत ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए ये टिप्पणी की है। राकेश टिकैत और उनका संगठन भारतीय किसान यूनियन इन बिलों के खिलाफ है और इनको वापस लिए जाने को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। भाकियू का भी पश्चिमी यूपी के किसानों में ही ज्यादा प्रभाव माना जाता है।

भाजपा कार्यालय में बना खाना
राकेश टिकैत ने इन लोगों को, जो सरकार को समर्थन दे रहे हैं। चार-चार हजार रूपए और शराब देकर ट्रैक्टरों में लाया गया। इनको सही जानकारी भी नहीं दी गई कि कहां जा रहे हैं। रास्ते में उनको बैनर थमा दिए गए। भाजपा के कार्यालय में ही उनका खाना बना और खिलाया गया। टिकैत ने कहा कि इसके बावजूद इन लोगों के साथ धोखा कर दिया। चार हजार रुपए जिन्होंने तय किए थे उनको किसान ढूंढ़ते फिर रहे हैं। वहीं शराब की बोतल तय की गई थी लेकिन बाद में पव्वा थमा दिया गया।
Recommended Video

इन किसानों से हम भी लेंगे सलाह
राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र के किसान कानूनों का समर्थन करने वाले उन किसान संगठन से हम मिलना चाहते हैं। वो कल ही लौट गए नहीं तो हम उनसे इस बारे में जानकारी लेंगे कि वे इन कानूनों से किस तरह से लाभान्वित हो रहे हैं और वो तकनीक सीखेंगे, जिसका उपयोग वे अपनी फसल बेचने के लिए कर रहे हैं। टिकैत ने कहा कि फसल में लागत लगातार बढ़ रही है और दाम मिल नहीं पा रहे हैं तो फिर आय कैसे बढ़ रही है, ये कोई हमें समझाए।

कृषिमंत्री से मिले थे किसान संगठन
रविवार को कुछ किसान संगठनों के लोग पश्चिमी यूपी से आए थे। किसानों के इस प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिल कर कृषि कानूनों पर समर्थन पत्र दिया है। 15 किसानों का ये प्रतिनिधिमंडल ने रविवार शाम को कृषि भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिला। करीब आधे घंटे चली इस बैठक के बाद किसानों ने कहा कि उन्होंने कृषि मंत्री को कानूनों पर अपना समर्थन पत्र सौंपा है।












Click it and Unblock the Notifications