किसान एकता मोर्चा का पेज बंद करने और फिर शुरू करने पर आया फेसबुक का जवाब, बताया क्यों किया ऐसा

किसान एकता मोर्चा के पेज को बंद करने पर आया फेसबुक का जवाब

Farmers protest Update: किसान एकता मोर्चा के पेज को फेसबुक ने रविवार देर शाम ब्लॉक कर दिया था। हालांकि आलोचना होने पर कुछ घंटे बाद ही फेसबुक ने किसान एकता मोर्चा के पेज रिस्टोर करते हुए फिर से शुरू कर दिया। इसको लेकर अब फेसबुक के प्रवक्ता ने अपना पक्ष रखा है। फेसबुक प्रवक्ता ने कहा है कि हमने अपने रिव्यू में पाया था कि 'किसान एकता मोर्चा' पर एक्टिविटी तेजी से बढ़ी है और इसे स्पैम के रूप में चिह्नित किया जा रहा है। जो कि हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन है, ऐसे में पेज को बंद कर दिया गया। इसके बाद हमने इसके संदर्भ के बारे में जानकारी ली और तीन घंटे से भी कम समय में फिर से पेज को रिस्टोर कर दिया गया।

Recommended Video

    Farmers Protest : Facebook ने फिर खोला किसान एकता मोर्चा का पेज,बंद होने पर दी सफाई | वनइंडिया हिंदी
     स्पैम को पहचानने का काम ऑटोमैटिकली होता है: Facebook

    स्पैम को पहचानने का काम ऑटोमैटिकली होता है: Facebook

    फेसबुक प्रवक्ता ने कहा है कि स्पैम को पहचानने का काम ऑटोमैटिकली होता है। उदाहरण के लिए, यदि किसी अकाउंट में लगाचार पोस्टिंग हो रही है तो इसमें कुछ गलत होने का संकेत होता है। ऐसे मामलों पर हम ऑटोमैटिक सिस्टम पर भरोसा ना कर अपनी टीम पर ही भरोसा करते हैं। जहां किसी विशेष स्थिति के संदर्भ को समझने के लिए मानव विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है। फेसबुक का कहना है कि 2020 की तीसरी तिमाही में स्पैम पॉलिसी के चलते हमने 1.9 बिलियन कंटेट को ब्लॉक किया। बाद में इनको जांचने के बाद 74.9 मिलियन कंटेट को रिस्टोर कर दिया।

    रविवार शाम को बंद हो गया था पेज

    रविवार शाम को बंद हो गया था पेज

    कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों द्वारा अपनी आवाज लोगों तक पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे पेज- किसान एकता मोर्चा को फेसबुक ने 20 दिसंबर की शाम बंद कर दिया था। सोशल मीडिया पर इसकी काफी कड़ी आलोचना हुई। जिसके बाद, फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों पर पेज को रिस्टोर कर दिया गया। फेसबुक ने अब अपनी सफाई में पेज को बंद किए जाने पर खेद भी जताया। बता दें कि पांच दिन पहले ही संयुक्त किसान मोर्चा ने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स जैसे ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और स्नैप चैट पर किसान एकता मोर्चा नाम से अकाउंट बनाया है।

    किसानों ने लगाए कई तरह के आरोप

    किसानों ने लगाए कई तरह के आरोप

    किसान एकता मोर्चा का फेसबुक पेज ने जब काम करना बंद कर दिया तो किसान संगठन ने फेसबुक पर आवाज दबाने का आरोप लगाया। फेसबुक पेज बंद होने के बाद किसान एकता मोर्चा के ट्विटर हैंडल ने लिखा, जब लोग आवाज उठाते हैं तो वे बस यही कर सकते हैं। इसके साथ ट्विटर पर फेसबुक द्वारा बंद किया गए पेज का स्क्रीनशॉट साझा किया गया था। स्क्रीनशॉट से पता चल रहा था कि फेसबुक ने पेज को कम्युनिटी स्टैंडर्ड की अवहेलना करने का हवाला देते हुए अनपब्लिश किया था। किसानों का आरोप था कि हमारी बात जनता तक ना पहुंचे, इसलिए फेसबुक ने ये कदम उठाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+