किसान आंदोलन: जिम, सैलून के बाद प्रदर्शन स्थल पर बनने लगे हैं ईंट वाले घर, पंजाब का मिनी पिंड बना सिंघु बॉर्डर

किसान आंदोलन: जिम, सैलून के बाद प्रदर्शन स्थल पर बनने लगे हैं ईंट वाले घर, पंजाब का मिनी पिंड बना सिंघु बॉर्डर

नई दिल्ली: तीन कृषि कानून को लेकर दिल्ली की अलग-अलग बॉर्डर पर पिछले 106 दिनों से किसान आंदोलन जारी है। इतने दिनों से जारी किसान आंदोलन की वजह से दिल्ली का सिंघु बॉर्डर अब पंजाब का मिनी पिंड यानी पंजाब के किसी छोट गांव जैसा दिखने लगा है। पहले तो आपने किसान विरोध प्रदर्शन स्थल पर जिम और सैलून की ही बातें सुनी होंगी लेकिन अब यहां पक्के ईंट वाले घर बनने लगे हैं। जी हां, सैलून और जिम के बाद अब प्रदर्शन स्थल पर घर बनेन लगे हैं। किसानों ने सिंघु बॉर्डर पर पक्के घर बनाने का काम शुरू कर दिया है। सिंघु सीमा पर विरोध स्थल से आगे बढ़ने पर इन घरों को आसानी से देखा जा सकता है।

farmers protest

इन किसानों का कहना है कि किसान आंदोलन की शुरुआत में वो ट्रैक्टरों से जुड़ी ट्रॉलियों में रहे रहे थे। बाद में दिल्ली कड़कड़ाती ठंड में उन्होंने टेंट में रहने का सहारा लिया। किसानों का कहना है कि लेकिन दिल्ली की इस गर्मी और धूप हमारे टेंट के तिरपालों को भी पिघला देगी। ऐसे में हमने ईंट के घर बनाने शुरू कर दिए हैं। जो किसानों का पक्का रैन बसेरा होगा।

सिंघु बॉर्डर और टीकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल किसानों ने ईंटों और सीमेंट से घर बनाए हैं। घर को ऐसी झोपड़ी बनाई जा रही है, जिसके ऊपर पराली की छत बिछाई गई है। ताकी किसानों को गर्मी में राहत मिल सके। किसानों का कहना है कि यह एक वातानुकूल झोपड़ी जैसी होगी। इसकी दीवारें ईंट की हैं, लेकिन छत पराली की होगी। आईएएनएस की रिपोर्ट में कहा गया है कि मकानों के निर्माण के लिए पंजाब से राजमिस्त्री को बुलाया गया है।

संयुक्ता किसान मोर्चा (SKM) के मीडिया सेल का काम देखने वाले करमजीत सिंह ने कहा, शुक्रवार (12 मार्च) को पंजाब के किसान नेताओं ने सिंघू सीमा पर पक्के घरों के निर्माण पर चर्चा की। बैठक में सीमा पर किसानों को चिलचिलाती गर्मी से बचाने के तरीकों के बारे में बताया गया। सभी सीमा चार घर बनाए जा रहे हैं, लेकिन उनकी संख्या बढ़ने की संभावना है।

करमजीत सिंह ने कहा, रात में मच्छर और दिन में चिलचिलाती धूप की वजह से किसानों को बचाने के लिए निर्माण का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा, अगर आंदोलन को और लंबा किया जाता है, तो हमारी तैयारियों को मजबूत रहना होगा।

अमृतसर से आए गुरमीत सिंह ने बताया कि सिंघु बॉर्डर पर बड़ी संख्या में में दिन-रात ट्रैक्टरों के माध्यम से पंजाब और हरियाणा के कई शहरों से ईंट और सीमेंट मंगवाने का काम किया जा रहा है।

केंद्र द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर किसान 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+