Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Farmers protest: सिंघु बॉर्डर पर किसानों के लिए दिल्ली सरकार ने लगाया फ्री Wi-Fi हॉटस्पॉट

Farmers Protest Update: सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए दिल्ली सरकार ने फ्री वायफाय की सुविधा शुरू की है। आम आदमी पार्टी के विधायक बुधवार को सिंघु बॉर्डर पहुंचे और उन्होंने वायफाय शुरू कराई। राघव चड्ढा ने कहा कि इंटरनेट आज के समय में रोटी, कपड़े की तरह जिंदगी की अहम जरूरत हो गई थी। हजारों किसान घरों से दूर यहां धरने पर हैं, इन लोगों को परिवार से जुड़ने के लिए नेट की जरूरत पड़ती है। ऐसे में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की सरकार ने ये फैसला लिया है।

Farmers Protest delhi govt free wifi at singhu border raghav chadha

चड्ढा ने कहा कि कमजोर नेटवर्क की वजह से किसान अपने घर-परिवार के लोगों को वीडियो कॉल नहीं कर पा रहे थे। इसकी शिकायत मिलने पर अरविंद केजरीवाल ने तुरंत इस पर ऐक्शन लिया और फिर उनके निर्देशानुसार इस दिशा में काम शुरू किया गया। अब किसानों की सुविधा के लिए वाईफाई हॉटस्पॉट लगा दिए गए हैं।

बता दें कि केंद्र सरकार इस साल तीन नए कृषि कानून लेकर आई है, जिनमें सरकारी मंडियों के बाहर खरीद, अनुबंध खेती को मंजूरी देने और कई अनाजों और दालों की भंडार सीमा खत्म करने जैसे प्रावधान किए गए हैं। इसको लेकर किसान जून के महीने से लगातार आंदोलनरत हैं और इन कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। किसानों को कहना है कि ये कानून मंडी सिस्टम और पूरी खेती को प्राइवेट हाथों में सौंप देंगे, जिससे किसान को भारी नुकसान उठाना होगा।

केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन नए कानूनों के खिलाफ बीते छह महीने से किसान आंदोलन कर रहे हैं। ये आंदोलन जून से नवंबर तक मुख्य रूप से हरियाणा और पंजाब में हो रहा था। सरकार की ओर से प्रदर्शन पर ध्यान ना देने पर 26 नवंबर को किसानों ने दिल्ली की और कूच करने का ऐलान कर दिया। इसके बाद बीते 34 दिन से किसान दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाले सिंधु बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+