Farmers Protest: कल दिल्ली विधानसभा में किसान नेताओं के साथ बैठक करेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल

Delhi CM Arvind Kejriwal Farmers Protest : दिल्ली की बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन को 87वां दिन हो रहा है। कृषि कानून को रद्द करने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांगों पर किसान अड़े हुए हैं। हालांकि सरकार और किसान संगठनों में 11 दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। जिसके बाद किसानों ने 6 फरवरी को देशव्यापी चक्काजाम आंदोलन किया तो हाल ही में 20 फरवरी को देशव्यापी 'रेल रोको आंदोलन' के जरिए सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई। इस बीच अब दिल्ली विधानसभा में कल यानी रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से किसान नेता मुलाकात करेंगे।

Delhi CM Arvind Kejriwal

दिल्ली में जारी किसान आंदोलन को विपक्षी पार्टियों का भी समर्थन हासिल हैं। कृषि कानून को रद्द करने की मांग को लेकर राज्यसभा से लेकर लोकसभा तक कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। वहीं आप आदमी पार्टी भी किसानों के समर्थन में खुलकर मैदान में हैं। धरना स्थल पर सीएम केजरीवाल सहित उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी कई बार जा चुके हैं।

अब रविवार को दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से किसान नेता मुलाकात करेंगे। यह मीटिंग किसानों के मुद्दों को लेकर बुलाई गई है। मुख्यमंत्री और किसान नेताओं की बैठक में कई मुद्दों पर तो चर्चा होगी। साथ ही तीनों कृषि कानूनों को लेकर आम आदमी पार्टी की आगे की रणनीति क्या रहेगी शायद इस पर भी चर्चा हो सकती है।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुरू से ही किसान आंदोलन के साथ खड़े नजर आए हैं। यहां तक की प्रदर्शनकारी किसानों के धरना स्थल पर भी सभी तरह की सुविधाएं भी केजरीवाल सरकार की ओर से मुहैया कराई गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+