राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाईवे खोलने के फैसवे पर भाकियू भानु गुट में दो हिस्सों में बंटा, कई इस्तीफे

नई दिल्ली। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ धरने वापस लेने को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के भीतर मतभेद हो गए हैं। शनिवार रात को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और कृषिमंत्री नरेंद्र तोमर से मिलने के बाद संगठन के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने चिल्‍ला बार्डर से धरना खत्म करा दिया था और हाईवे को आवाजाही के लिए खोल दिया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप के इस फैसले के खिलाफ प्रदेश अध्‍यक्ष योगेश प्रताप चिल्‍ला बार्डर पर धरने पर बैठ गए हैं। उन्‍होंने कहा है कि कानूनों की वापसी तक धरना समाप्‍त नहीं किया जाएगा।

Farmers protest BKU bhanu split over decision to open chilla border delhi

Recommended Video

    Farmer Protest: Hunger Strike पर बैठे Farmers, Rakesh Tikait ने कहा ये | वनइंडिया हिंदी

    संगठन के महासचिव छिमेंद्र सिंह चिरौली और राष्ट्रीय प्रवक्ता सतीश चौधरी ने भी इस्तीफा दे दिया है और धरना जारी रखने की बात कही है। इन नेताओं ने भानु प्रताप सिंह पर किसानों और संगठन से जुड़े लोगों के साथ गद्दारी करने का आरोप लगाया है। इनके अलावा भी संगठन से जुड़े कुछ लोगों के जल्दी इस्तीफा देने की बात कही जा रही है। ऐसे में साफ है कि संगठन दो-फाड़ हो चुका है।

    भाकियू भानु गुट12 दिन से बंद नोएडा के सेक्टर-14ए पर चिल्ला बॉर्डर पर धरना दे रहा था। शनिवार रात को ये रास्ता खोल दिया था। ठाकुर भानु प्रताप सिंह का कहना है कि किसानों ने सरकार को मांगे मानने के लिए दो दिन का समय दिया है। ऐसे में उन्होंने रास्ता खोल दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+