किसान आंदोलन के समर्थन में आज दिल्ली के CM केजरीवाल जाएंगे सिंघू बॉर्डर, कई नेता भी होंगे शामिल
किसान आंदोलन के समर्थन में आज दिल्ली के CM केजरीवाल जाएंगे सिंघू बॉर्डर, कई नेता भी होंगे शामिल
Farmers Protest Arvind Kejriwal Visit Singhu Border: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज (7 दिसंबर) सिंघू बॉर्डर (हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर) पर किसान आंदोलन को समर्थन करने जाएंगे। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली सरकार के अन्य मंत्री भी जाएंगे। वे मौके पर किसानों के लिए यूटी सरकार द्वारा की गई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन 12 वें दिन में सोमवार (07 दिसंबर) को प्रवेश करेगा। किसानों ने अपने आंदोलन के तहत 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। जिसे कांग्रेस, शिवसेना सहित 11 विपक्षी पार्टियों का समर्थन मिला है।

दिल्ली सीएम केजरीवाल का दौरा और किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा बल तैनात है।
मायावती ने भी ट्वीट कर किया भारत बंद का समर्थन
बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने भी सोमवार को ट्वीट कर किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। मायावती ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा है, ''कृषि से संबंधित तीन नए कानूनों की वापसी को लेकर पूरे देश भर में किसान आंदोलित हैं और उनके संगठनों ने दिनांक 8 दिसंबर को ''भारत बंद'' का जो एलान किया है, BSP उसका समर्थन करती है।''
9 दिसंबर को किसानों और केंद्र सरकार के बीच छठे दौरे की वार्ता
केंद्र सरकार 9 दिसंबर को किसानों के साथ छठे दौर की वार्ता होगी। इससे पहले किसानों के साथ केंद्र सरकार की पांच दौरे की बातचीत हो चुकी है। जो बेनतीजा हुई है।किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार इस कानून को वापस ले लें। वहीं केंद्र सरकार किसानों के साथ बात कर इस मुद्दे को सुलझाना चाहती है।
ये बॉर्डर रहेंगे आज बंद
किसान आंदोलन को लेकर सिंघू, औचंदी, पियाओ मनियारी, मंगेश बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। वहीं NH 44 दोनों तरफ से बंद है। मुकरबा और जीटीके रोड से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications