VIDEO: जब मगरमच्छ लेकर बिजली ऑफिस पहुंचे किसान, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
कर्नाटक में बिजली संकट से जूझ रहे किसानों ने विरोध प्रदर्शन का ऐसा अनोखा तरीका अपनाया। जिसने सभी का ध्यान उनकी ओर आकर्षित किया है। बिजली गुल होने से नाराज किसानों ने दिलचस्प तरीके से बिजली विभाग के सामने प्रदर्शन किया है।
किसान मगरमच्छ लेकर सीधे हुबली इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी के उपकेंद्र पहुंच गए। मगरमच्छ देखते ही बिजली दफ्तर में हड़कंप मच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कर्नाटक में विजयपुरा जिले के कोल्हारा तालुक के किसान पिछले काफी समय से बिजली कटौती से परेशान परेशान चल रहे हैं। किसानों का कहना है कि, रात के समय बिजली आने से वह खेत में अपना काम ठीक से नहीं कर पाते थे, सिंचाई करते समय कई जानवरों का खतरा भी रहता है।
Recommended Video
किसानों का कहना है कि, सिंचाई के दौरान मगरमच्छ खेतों में आ जाते हैं। किसान 19 अक्टूबर (गुरुवार) को एक मगरमच्छ को हुबली इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड के कार्यालय में ले आए। किसानों को यह मगरमच्छ खेत में घूमते हुए मिला था।
जिसके बाद आसपास के गांव में दहशत फैल गई थी। जिसके बाद किसानों ने मगरमच्छ को पकड़ा और बांधकर बिजली विभाग के स्थानीय ऑफिस ले आए। अधिकारियों के सामने उसे रखते हुए पूछा कि अगर अंधेरे में यह घड़ियाल, सांप या बिच्छू काट लेता और किसी की मौत होती तो उसका जिम्मेवार कौन होता? विभाग इसके लिए क्या कुछ कदम उठाएगा?
वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किसान एक ट्राली पर मगरमच्छ लेकर पहुंचे हैं और उसे उतारकर वहां रख दिया। घड़ियाल को सामने रखते हीं बिजली विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच जाता है।
जिसके बाद बिजली विभाग की ओर से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग टीम पहुंची। उसने काफी मशक्कत के बाद किसानों के कब्जे से मगरमच्छ को छुड़ाया और अलमाटी नदी में छोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications