Farmer Protest: संयुक्त किसान मोर्चा से सस्पेंड होने पर भड़के गुरनाम सिंह चढ़ूनी, कक्का जी को बताया RSS एजेंट

नई दिल्‍ली। नए कृषि बिल को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। दिल्‍ली की सीमाओं पर किसान पिछले 54 दिनों से डटे हुए हैं। कल यानी कि 19 जनवरी को किसान और सरकार के बीच वार्ता होनी है। लेकिन इस आंदोलन में अब कुछ ऐसा होने लगा है जिसे देखकर ये समझा जा रहा है कि किसानों की एकता में दरार पड़ने लगी है। इस सवाल की शुरुआत हरियाणा के बड़े किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी की तरफ से कल दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में बुलाई गई बैठक से हुई।

Recommended Video

    Farmers Protest: Gurnam Singh Chaduni ने Shiv Kumar Kakka को बताया RSS का एजेंट | वनइंडिया हिंदी
    Farmer Protest: संयुक्त किसान मोर्चा से सस्पेंड होने पर भड़के गुरनाम सिंह चढ़ूनी, कक्का जी को बताया RSS एजेंट

    गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने किसान आंदोलन में शामिल मध्य प्रदेश के किसान नेता शिव कुमार कक्का को आरएसएस का एजेंट बता दिया है। चढ़ूनी ने कहा, ''इस तरह की बातें अफवाह हैं, आंदोलन गैरराजनीतिक रहेगा। विपक्षी दलों के नेताओं को एक साथ 'जन-संसद' बुला कर आवाज उठाने के लिए संपर्क करने के लिए समाजसेवियों की एक कमिटी बनी जिसमें मुझे भी शामिल किया गया। नेताओं को भी अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इससे आंदोलन को नुकसान नहीं होगा बल्कि फायदा होगा। अलग अलग मंचों से बात होगी तो सरकार पर दबाव बढ़ेगा।

    उन्होंने कहा, ''संयुक्त किसान मोर्चा की कमिटी बुलाएगी तो जाऊंगा और अपनी बात रखूंगा। उन्होंने बिना बुलाए कार्रवाई कर दी। अगर कहेंगे तो मैं अपनी बात वापस ले लूंगा। लेकिन इस विवाद का आंदोलन पर कोई असर नहीं होगा। कुछ गलत लोग बीच में आ गए। मध्यप्रदेश के किसान नेता शिव कुमार उर्फ कक्का जी आरएसएस एजेंट हैं। ऐसे लोग फूट डालना चाहते हैं लेकिन इनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे।''

    संयुक्त किसान मोर्चा ने किया सस्पेंड

    संयुक्त किसान मोर्चा ने भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी को सस्पेंड कर दिया है। चढूनी पर राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से मिलने के चलते अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही गई है। संयुक्त किसान मोर्चा की 7 सदस्यीय कमेटी से भी चढूनी बाहर कर दिए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+