Farmer Protest: किसानों के समर्थन में आए गरीबों के 'मसीहा' सोनू सूद, ट्वीट कर कही ये बात
नई दिल्ली। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हरियाणा-पंजाब के किसानों को अब कोरोना वायरस लॉकडाउन में गरीबों का मसीहा बने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का भी समर्थन मिल गया है। अभिनेता सोनू सूद ने किसानों के सपोर्ट में एक ट्वीट कर कहा कि किसान मेरा भगवान। सोनू सूद का यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। किसानों को समर्थन करने को लेकर कई लोगों ने सोनू सूद की प्रशंसा भी की है।
Recommended Video

किसानों को मिला गरीबों के 'मसीहा' का साथ
गौरतलब है कि कोरोना वायरस संकट के बीच संसद के मानसून सत्र में पारित किए गए तीन कृषि कानूनों को लेकर पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों के किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को शुरू हुआ उत्तर भारत में किसानों का विरोध एक अलग मोड़ ले रहा है और मजबूत होता जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो और फोटो वायरल हुए हैं जिससे किसानों की दुर्दशा का पता चलता है। इस बीच किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर बॉलीवुड से भी रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं।

'किसान मेरा भगवान'
कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए लगाए गए लॉकडाउन में हजारों प्रवासी मजदूरों की मदद करने वाले एक्टर सोनू सूद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोनू सूद इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और एक्टर द्वारा लोगों की मदद करने का सिलसिला आज भी जारी है। किसान विरोध प्रदर्शन को लेकर हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया जो कि अब वायरल हो गया है। सोनू सूद ने उत्तर भारत के किसानों के प्रति अपना समर्थन जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा, 'किसान मेरा भगवान'।

सोनू के अलावा इन सेलिब्रिटीज ने किया समर्थन
आपको बता दें कि विरोध कर रहे किसानों को बॉलीवुड से सोनू सूद के अलावा कई और हस्तियों का समर्थन प्राप्त हुआ है। बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर और स्वरा भास्कर जैसे सेलिब्रिटीज और बिजनेसमैन तहसीन पूनावाला ने भी किसानों को लेकर ट्वीट किया और उनका समर्थन कर चुके हैं। इनके अलावा पंजाब के कलाकार एमि विर्क, जैजी बी भी किसानों के समर्थन में पोस्ट साझा करते हुए नजर आए।
यह भी पढ़ें: CM अमरिंदर की केंद्र से अपील, दिल्ली बॉर्डर पर तनाव खत्म करने के लिए किसान यूनियनों से तुरंत शुरू करें बात
-
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL












Click it and Unblock the Notifications