CM अमरिंदर की केंद्र से अपील, दिल्ली बॉर्डर पर तनाव खत्म करने के लिए किसान यूनियनों से तुरंत शुरू करें बात

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन आज भी जारी है, दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों को रोकने के लिए सुरक्षाबल बड़ी संख्या में राजमार्गों पर तैनात हैं और बैरिकेड्स लगाए गए हैं। इस बीच किसान विरोध प्रदर्शन को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है, कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार की आलोचना की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह तनावपूर्ण स्थिति को शांत करने के लिए किसानों से तुरंत बात करें।

Punjab CM Captain Amarinder Singh urges the Centre to immediately initiate talks with Kisan Unions

Recommended Video

    Farmers Protest: कृषि मंत्री Narendra Singh Tomar ने किसानों के प्रदर्शन पर क्या कहा?|वनइंडिया हिंदी

    गुरुवार को शुरू हुआ किसानों का दिल्ली चलो आंदोलन आज भी जारी है। राजधानी के बॉर्डर पर किसानों की रोका जा रहा है, कई स्थानों पर कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली की ओर कूच रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा बल वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से बताया गया कि सीएम अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह किसानों से बात करें। सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा, 'मैं केंद्र सरकार से आग्रह करता हूं कि दिल्ली की सीमाओं पर तनावपूर्ण स्थिति को शांत करने के लिए किसान यूनियनों से तुरंत बातचीत शुरू की जाए।'

    यह भी पढ़ें: Video: इस नौजवान ने ट्रक पर चढ़कर बंद किया किसानों पर चलाया जा रहा वाटर कैनन, फिर हीरो की तरह लगाई छलांग

    अमरिंदर सिंह ने खट्टर सरकार पर किया पलटवार
    गत गुरुवार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंजाब से आने वाले किसानों के पीछे सीएम अमरिंदर सिंह की योजना होने का आरोप लगाया था। इस आरोप पर पलटवार करते हुए पंजाब के सीएम ने कहा था, 'खट्टर साहब का ये बयान कि हमने लोगों को आंदोलन के लिए भड़काया है बिलकुल गलत है। हरियाणा के किसान आंदोलन कर रहे हैं उनको भी क्या मैं भड़का रहा हूं? आज पंजाब में हुआ फिर हरियाणा में ये सब किसानों का नैचुरल रिएक्शन है।' उन्होंने आगे कहा, 'विरोध करना लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार है, अगर हमारा संविधान उन्हें अपनी आवाज़ उठाने का अधिकार देता है तो आप क्यों उन्हें रोक रहे हो?'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+