Farmer Protest: सरकार ने फिर किसानों की मांग पर चर्चा के लिए कमेटी के गठन का प्रस्ताव दिया
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ बीते 35 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर धरने पर बैठे किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की केंद्र सरकार के साथ छठे दौर की बातचीत राजधानी के विज्ञान भवन में हुई। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल मौजूद थे। ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि यह बैठक नतीजे के साथ खत्म होगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक किसान नेताओं के साथ बैठक में केंद्र ने कहा, कृषि कानून रद्द नहीं होगा। केंद्र की तरफ से किसान नेताओं से पहले आंदोलन खत्म करने के लिए कहा गया।
Recommended Video

वहीं चर्चा के दौरान केंद्र सरकार ने किसान नेताओं से कहा कि तीन कृषि कानूनों के बारे में किसानों की मांगों पर विचार करने के लिए एक समिति बनाई जा सकती है। आपको बता दें कि ये प्रस्ताव 1 दिसम्बर को हुई बैठक में भी दिया गया था जिसे किसानों ने नामंजूर कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications