भारत बंद से पहले बोले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, आधी रात को भी बात करने को तैयार
नई दिल्ली। कृषि बिल के खिलाफ आज देशभर के किसान यूनियंस ने भारत बंद का आवाहन किया है। भारत बंद के दौरान किसान रेल और राजमार्ग यातायात को प्रभावित करेंगे। कृषि बिल के खिलाफ किसानों के साथ कई राजनीतिक दल शामिल हो गए हैं, जो देशभर में किसानों के भारत बंद का समर्थन कर रही है। वहीं किसानों के भारत बंद से पहले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि वो किसानों से किसी भी वक्त बात करने को तैयार है। उन्होंने कृषि बिल को लेकर कहा कि हम इस बिल को लेकर किसी भी वक्त बात करने को तैयार हैं।
Recommended Video

आपको बता दें कि संसद के दोनों सत्रों में कृषि विधेयक को पास कर लिया गया है, लेकिन इस बिल को लेकर किसानों में नाराजगी है। खासकर पंजाब और हरियाणा के किसान इस बिल को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके बाद किसानों ने इस बिल को लेकर 25 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। वहीं सरकार किसानों को समझाने की कोशिश में जुटी है। केंद्र सरकार और उसके सहयोगी दल कृषि बिल के फायदे समझाने में जुटी है। कृषि मंत्री ने नए बिल से किसानों को उनकी मेहनत का उचित पारिश्रमिक मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications