गाय ने बिना प्रजनन 13 साल तक दिया दूध, मौत के बाद किसान ने मनाई तेरहवीं

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक तेरहवीं चर्चा का विषय बन गई। यहां मुरादनगर में एक गाय की तेहरवीं की गई, जिसके भोज में 1,000 से ज्यादा लोग शामिल हुए। गाय का मालिक किसान देव प्रकाश त्यागी ने बकायदा कार्ड छपवाकर लोगों को तेहरवीं का निमंत्रण दिया था।

Cow

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक तेरहवीं चर्चा का विषय बन गई। यहां मुरादनगर में एक गाय की तेहरवीं की गई, जिसके भोज में 1,000 से ज्यादा लोग शामिल हुए। गाय का मालिक किसान देव प्रकाश त्यागी ने बकायदा कार्ड छपवाकर लोगों को तेहरवीं का निमंत्रण दिया था। इस तेहरवीं के भोज में भाजपा विधायक अजीतपाल भी पहुंचे। देव प्रकाश त्यागी को ये गाय काफी प्रिय थी। पिछले 13 साल से गाय बिना प्रजनन के ही दूध दिए जा रही थी।

रोजाना देती थी 14-15 लीटर दूध

रोजाना देती थी 14-15 लीटर दूध

गाजियाबाद के मुरादनगर में गाय की तेरहवीं ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। किसान देव प्रकाश त्यागी ने अपनी गाय गौरी के मरने के बाद पूरे रीति-रिवाज से उसका अंतिम संस्कार किया और तेहरवीं का भोज भी सभी को खिलाया। साल 2004 में देव प्रकाश ने ये गाय गांव के प्रधान सतीश त्यागी से 2,000 रुपये में खरीदी थी। तब से लेकर आज तक ये गाय देव प्रकाश की बड़ी प्रिय रही। गाय रोजाना 14-15 लीटर तक दूध देती थी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बिना प्रजनन ही देती रही दूध

बिना प्रजनन ही देती रही दूध

देव प्रकाश त्यागी के अनुसार गाय बिना प्रजनन के ही 13 साल से इतना दूध दिए जा रही थी। पशु डॉक्टर के अनसार ऐसा हार्मोन के असंतुलित होने के कारण हो रहा था। हार्मोन के अंसतुलित होने से वो बिना प्रजनन के ही 13-14 लीटर दूध रोजाना दे रही थी। डॉक्टर के मुताबिक काफी कम गायों के साथ ऐसा होता है। किसान देव प्रकाश की गाय गौरी ने बस एक बार ही बछड़े को जन्म देती हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

तेहरवीं के भोज में शामिल हुए भाजपा विधायक

तेहरवीं के भोज में शामिल हुए भाजपा विधायक

एक कीड़े के काटने से इस गाय की मौत हो गई। गाय के मरने के बाद देव प्रकाश ने पूरे रीति-रिवाज से उसका क्रिया कर्म किया। देव प्रकाश ने गांव में उसकी शवयात्रा निकाली और इसके बाद तेरहवीं का आयोदन किया। किसान ने बकायदा इसके लिए कार्ड भी छपवाए और 1,000 से ज्यादा लोगों को इस भोज का निमंत्रण दिया। गाय की तेरहवीं में भाजपा के विधायक अजीतपाल भी शामिल हुए। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ये भी पढ़ें: Video: भूखी शेरनियों के सामने परोस दी जिंदा गाय, हैरान कर देने वाला वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+