Video: भूखी शेरनियों के सामने परोस दी जिंदा गाय, हैरान कर देने वाला वीडियो

नई दिल्ली। शेर के शिकार के कई वीडियोज आपने पहले भी देखें होंगे, लेकिन जो आज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है वो बेहद चौंकाने वाला है। इस वीडियो में भूखी शेरनियों को गाय का शिकार करते हुए देखा जा सकता है। दरअसल शेरनियों ने गाय का शिकार नहीं किया बल्कि उनके सामने जिंदा गाय को चारे के तौर पर डाल दिया गया, जिस के बाद शेरनियां उसपर टूट पड़ी और चंद मिनटों में ही उसे मार डाला।

 शेरनियों के सामने जिंदा गाय परोसा

शेरनियों के सामने जिंदा गाय परोसा

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मामला गुजरात के गिरनार सैंक्चुअरी पार्क का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में देखा जा रहा है कि एक गाय पेड़ से बंधी हुई है और तीन शेरनी उसकी मौत बनकर उसके करीब आ रही है। तीन शेरनियां मिलकर गाय पर टूट पड़ती हैं और मिनटों में उसका शिकार कर उसे मार डालती हैं। वीडियो में किसी शख्स की आवाज भी सुनाई देती है जो कहता है कि उसके पास मत जाओ वो चारे को दूर लेकर जाएगी।

वन विभाग ने शुरू की जांच

वन विभाग ने शुरू की जांच

सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने उसकी छानबीन शुरू की है। वीडियो को लेकर सीसीएफ एपी सिंह ने कहा है कि ये घटना लैंडस्केप गिरनार सैंक्चुअरी इलाके का प्रतीत हो रहा है। वीडियो कब का है इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो हाल फिलहाल की है या फिर पुरानी है इसकी जांच की जा रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री मेनका ने गांधी वन विभाग से संपर्क कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

मनोरंजन के लिए ऐसा करते हैं लोग

मनोरंजन के लिए ऐसा करते हैं लोग

वहीं ये बात भी सामने आ रही है कि स्थानीय लोग शेरों के आगे जिंदा जानवरों को परोसकर पर्यटकों को शिकार का नजारा दिखाते हैं और बदले में 5 से 10 हजार तक की मोटी रकम लेते हैं। अब इस पूरे मामले की जांच चल रही है। वन अधिकारियों ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ सख्स कार्रवाई की जाएगी। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+