ट्यूबवेल पर हुई चोरी तो किसान ने वीडियो बना चोरों से की मासूम अपील, बताया आगे से चोरी में क्या रखें ध्यान

नई दिल्ली, 15 जनवरी: किसानों को अक्सर खेतों में चोरी की घटनाओं का सामना करना पड़ता है। कई बार फसल को नुकसान पहुंचाया जाता है तो कई दफा ट्यूबवेल से मोटर स्टार्टर या दूसरी चीजें चोरी कर ली जाती हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें किसान बता रहा है कि चोरों ने उसके ट्यूबवेल से केबल चोरी कर लिया है, जिससे लाइन से मोटर तक बिजली आ रही थी। इस घटना की जानकारी देने के साथ किसान ने एक बेहद खास अपील भी चोरों से की है, जो वायरल हो रही है।

क्या कह रहा है किसान

क्या कह रहा है किसान

ट्रेवलर राजेश मोगा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- चोरों से हाथ जोड़कर अपील, सुनकर चोर शरमा जाएगा। इस वीडियो में ये किसान बता रहा है कि उसकी ट्यूबवेल पर लगी केबल को चोर काटकर ले गए हैं। किसान को दुख इस बात का ज्यादा है कि उन्होंने नाल के बिल्कुल अंदर तक से केबल खींच लिया। ऐसे में मिस्त्री से नाल खुलवाकर फिर से केबल को जुड़वाना होगा। इसको देखते हुए उसने चोरों के लिए ये वीडियो बनाई है।

मेरे भाई चोरों, इतनी सी विनती मान लो

इस वीडियो में किसान बता रहा है कि बिल्कुल सटाकर केबल को काटा गया है, अगर कुछ इंच छोड़ दिया होता तो वो नया केबल लाकर जोड़ लेते लेकिन अब मिस्त्री को भी एक हजार रुपए देने होंगे। आगे ये किसान कहता है कि मेरे भाईयों चोरों आपसे अपील है कि एक बिलांद छोड़कर केबल काट लिया करो। आप इसे 50 रुपए का बेचोगे लेकिन मुझे दो हजार का नुकसान हो गया है।

सोशल यूजर्स को पसंद आ रहा वीडियो

सोशल यूजर्स को पसंद आ रहा वीडियो

इस वीडियो में चोरी की शिकायत कर रहा किसान पंजाब का बताया गया है। किसान का ये वीडियो सोशल यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है और वो उसके इस अंदाज की काफी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि किसान ट्यूबवेल के मोटर वगैरह को कवर करने के लिए तो पक्के कमरे खेतों में बनवाकर रखते हैं लेकिन ट्यूबवेल से बिजली की लाइन तक केबल तो जाएगा ही। ऐसे में चोर इसे को साफ कर देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+