कौड़ियों के दाम बिक रही पत्तागोभी, गुस्साए किसान ने अपने ही खेत पर चलाया फावड़ा
पुणे। महाराष्ट्र के किसी किसान द्वारा आत्महत्या करने की घटना को कल 32 साल हो गए। उस याद में महाराष्ट्र में विभिन्न स्थानों पर एक दिन अन्न त्याग किया गया। लेकिन प्रदेश में किसानों के हालात बीते 32 सालों में भी जस के तस हैं। इसे दिखाता एक वीडियो इन दिनों बहुत वायरल हो रहा है।

वीडियो में जालना का एक किसान दिखता है जो फसलों की सही कीमत न मिलने से अपने खेत की पत्तागोभी पर फावड़ा चला देता है। इतना ही नहीं अपने खेतों के टमाटर फेंक देता है। जालना के पाहे गांव के इस किसान का नाम प्रेमसिंह चव्हाण है।
चव्हाण ने तीन महीने पहले आधे एकड़ खेत में पत्तागोभी लगाई थी। जब वह पककर तैयार हो गई तो उसे बेचने के लिए वह बाजार ले गया। लेकिन उसकी पत्तागोभी को अच्छा दाम नहीं मिला। ट्रांसपोर्ट का खर्च भी उससे वहन नहीं हो रहा था इसलिए हताश होकर चव्हाण ने फावड़े से पत्ता गोभी को दो-फाड़ कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications