सरकार और विपक्ष में बनी सहमति, राज्यसभा में 15 घंटे तक किसानों के मुद्दे पर होगी चर्चा

राज्यसभा में सरकार और विपक्ष के बीच आम सहमति बन गई है। इसके तहत सदन में कृषि कानूनों पर 15 घंटे तक चर्चा की जाएगी।

Discussion on Farm Laws in Rajya Sabha: देश में चल रही कृषि कानूनों पर गहमागहमी के बीच बुधवार को राज्यसभा (Rajya Sabha) में सरकार और विपक्ष के बीच आम सहमति बन गई है। इसके तहत सदन में कृषि कानून पर 15 घंटे तक चर्चा की जाएगी। इस मुद्दे को राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उठाया जाएगा। धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए समय बढ़ाकर 10 घंटे से 15 घंटे कर दिया गया है।

Rajya Sabha

वहीं केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि दोनों पक्ष इस मुद्दे पर आम सहमति पर पहुंच गए हैं। विपक्ष के नेता और कांग्रेस सदस्य गुलाम नबी आजाद ने भी किसानों के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए समय को 5 घंटे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

किसानों के आंदोलन (Farmers Protest) के साथ विपक्षी दल भी तीनों कृषि कानूनों (Farm Laws) को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी थी। विपक्ष ने सबसे पहले किसानों के मसले पर चर्चा की मांग की थी। इसको लेकर विपक्ष के सदस्यों ने सदन में जमकर हंगामा किया था।

AAP के तीन सांसदों को निकाला गया बाहर

बुधवार को कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। विपक्षी दलों ने नए कृषि कानूनों का मुद्दा उठाया। इसके बाद आम आदमी पार्टी के सांसदों ने भी जमकर नारेबाजी की। जिस वजह से राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) ने रूल 255 के तहत AAP के तीन सांसदों को बाहर कर दिया, जिसमें संजय सिंह भी शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+