पेट में हो रहा था दर्द, एक्स-रे कराने पर निकला स्टील का ग्लास

फरीदाबाद। दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स के पेट में बहुत तेज दर्द था। परेशान होकर ये शख्स डॉक्टर के पास जांच कराने के लिए पहुंचा। डॉक्टर ने उसे एक्सरे कराने के लिए कहा। जब उस शख्स ने एक्सरे कराया तो उसकी रिपोर्ट देखकर डॉक्टर चौंक गए। एक्सरे में नजर आया कि इस शख्स के पेट में एक स्टील की ग्लास फंसी हुई है। डॉक्टरों उस शख्स से ऑपरेशन कराने के लिए कहा, हालांकि मरीज के घरवाले इसके लिए तैयार नहीं हुए। जिसके बाद अस्पताल ने उन्हें एम्स के लिए रेफर कर दिया।

फरीदाबाद का रहने वाला है पीड़ित मरीज

फरीदाबाद का रहने वाला है पीड़ित मरीज

पूरा मामला फरीदाबाद के बीके अस्पताल का है। बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय एक शख्स पेट में दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा था। इस शख्स की हालत देखकर डॉक्टरों ने उसका एक्सरे कराया, जिसमें पता चला कि इसकी बड़ी आंत में स्टील का ग्लास फंसा हुआ है। मरीज की हालत देख डॉक्टरों ने तुरंत उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया।

बड़ी आंत में फंसा है स्टील का ग्लास

बड़ी आंत में फंसा है स्टील का ग्लास

डॉक्टरों ने बताया कि करीब 7 दिन पहले मरीज के पेट में यह ग्लास चलाया गया था, जो कि बाद में बड़ी आंत में फंस गया। ग्लास फंसने की वजह से इस शख्स को पेट दर्द के साथ-साथ कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा। आखिरकार पीड़ित शख्स अस्पताल आया और एक्सरे में पता चला कि उसके पेट में ग्लास फंसा हुआ है।

मरीज को एम्स अस्पताल किया गया रेफर

मरीज को एम्स अस्पताल किया गया रेफर

डॉक्टरों ने बताया कि पहले ग्लास को मलद्वार के द्वारा बाहर निकालने की कोशिश की गई। हालांकि मलद्वार में जख्म हो गया था। उसके ऑपरेशन की बात डॉक्टरों ने कही, हालांकि मरीज के घरवाले इसके लिए तैयार नहीं हुए। बाद में बीके अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीज को दिल्ली के एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+