एयरपोर्ट की तरह दिखेगा फरीदाबाद रेलवे स्टेशन, करीब 300 करोड़ होंगे खर्च, 5 प्वाइंट में जानें क्या होगी खासियत

दिल्ली से सटे फरीदाबाद रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा। इसके लिए रेल मंत्रालय ने प्रस्तावित डिजाइन साझा किया है। नक्शे में यह बताया गया है कि पुनर्विकास परियोजना के पूरा होने पर स्टेशन कैसा दिखेगा।

फरीदाबाद, 28 अगस्त: दिल्ली से सटे फरीदाबाद रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा। इसके लिए रेल मंत्रालय ने प्रस्तावित डिजाइन साझा किया है। नक्शे में यह बताया गया है कि पुनर्विकास परियोजना के पूरा होने पर स्टेशन कैसा दिखेगा।

एयरपोर्ट की तरह दिखेगा फरीदाबाद रेलवे स्टेशन
Photo Credit:

जो प्रस्तावित डिजाइन साझा किया गया है इसमें रेलवे स्टेशन पूरी तरह से एयरपोर्ट की तरह नजर आ रहा है। रेल मंत्रालय ने कहा है कि इसे विश्वस्तर की तरह बनाया जाएगा। दिल्ली से सटे होने के कारण यहां ट्रेनों की आवाजाही अधिक है। इसलिए इस स्टेशन को पुनर्विकास किया जाएगा।

जानें पुनर्विकास परियोजना के बारे में

(1) नवभारत टाइम्स और टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास पर 282.13 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि पूरे स्टेशन को नया रूप देने के लिए 30 महीने यानी ढ़ाई साल लगेंगे।

(2) रेलवे स्टेशन पूरी तरह से वातानुकूलित होगा। इसमें मेडिकल सेंटर, शॉपिंग मॉल, कैफेटेरिया, एटीएम, पूजा स्थल, कियोस्क मशीन आदि जैसी सुविधाएं होंगी।

(3) बहु-स्तरीय पार्किंग की व्यस्था होगी। 600 वाहनों (350 दोपहिया, 250 चौपहिया) को रखने की व्यस्था होगी। वाहनों की सुरक्षा के लिए सेंसर वाले बैरियर का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही दिव्यांग नागरिकों की आवाजाही के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।

(4) स्टेशन के पूर्वी हिस्से में एक बहुमंजिला इमारत बनेगी, इसे एलिवेटेड कॉरिडोर के जरिए मौजूदा बिल्डिंग से जोड़ा जाएगा।

(5) प्लेटफॉर्म के बीच यात्रियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए सुविधा के अंदर दो नए फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Indian Railway: त्योहारों में आसानी से लौट सकेंगे अपने घर,रेलवे देगा स्पेशल ट्रेन की सौगात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+