'भाग मिल्खा भाग' के बाद फरहान अख्तर अब ला रहे 'तूफान', पोस्टर के साथ बताई रिलीज डेट

नई दिल्ली: फरहान अख्तर की नई फिल्म 'तूफान' का पोस्टर सामने आ गया है। वैसे इस फिल्म का प्रीमियर थिएटर में नहीं होकर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडिया पर होगा। फिल्म मेकर्स 12 मार्च को इस फिल्म का टीजर रिलीज करेंगे, जबकि प्रीमियर की डेट 21 मई रखी गई है। वहीं फिल्म का पोस्टर रिलीज होने के बाद फरहान के फैन्स काफी उत्सुक हैं।

ट्विटर पर हुआ था ट्रेंड

ट्विटर पर हुआ था ट्रेंड

अमेजन प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया। साथ ही लिखा कि इस गर्मी मौसम का पूर्वानुमान यानी एक शानदार ब्लॉकबस्टर। साथ ही बताया कि 12 मार्च को फिल्म का टीजर आ जाएगा। वहीं दूसरी ओर फिल्म के ऐलान से पहले अमेजन प्राइम अपने दर्शकों को उत्साहित करने में जुटा था। जिस वजह से पिछले कुछ दिनों से ट्विटर पर #AStormIsComing ट्रेंड कर रहा था।

ये लोग आएंगे नजर

ये लोग आएंगे नजर

फिल्म मेकर्स के बारे में बात करें तो इसको Excel इंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है। जिसमें ROMP पिक्चर्स का सहयोग है। साथ ही राकेश ओमप्रकाश मेहरा इसके डायरेक्टर हैं। वहीं दूसरी ओर फिल्म में मुख्य भूमिका में आपको फरहान अख्तर नजर आएंगे, जो एक बॉक्सर के रोल में हैं। फिल्म के पोस्टर में ही उनके किरदार की झलक साफ दिख रही। फरहान के अलावा इसमें मृणाल ठाकुर, परेश रावल, सुप्रिया पाठक कपूर और हुसैन दलाल नजर आएंगी। वहीं फरहान ने फिल्म के लिए 6 हफ्तों में 15 किलो वजन कम किया है।

मेहरा ने कही ये बात

मेहरा ने कही ये बात

वैसे फरहान को स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का अच्छा अनुभव है। सात साल पहले उनकी फिल्म "भाग मिल्खा भाग" आई थी, जो एथलीट मिलखा सिंह के जीवन पर आधारित थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। वहीं फिल्म पर बात करते हुए डायरेक्टर मेहरा ने कहा कि मुझे यकीन था कि फरहान 'तूफान' के लिए सबसे परफेक्ट होंगे। उनके बारे में सबसे अच्छी बात ये है कि वो एक्टिंग नहीं करते बल्कि उस किरदार को जीते हैं, वो भी पूरी तरह से। तूफान एक ऐसी कहानी है जो लोगों को अपने सपनों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि हम अपनी फिल्म को दुनिया भर के दर्शकों के सामने पेश करने का इंतजार नहीं कर सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+