अक्टूबर में रोजाना 3 लाख यात्रियों ने दिल्ली मेट्रो को कहा बाय-बाय

दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन को सबसे व्यस्तम रुट माना जाता है। ब्लू लाइन में भी 30 लाख राइडरशीप की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

Recommended Video

    Delhi Metro: DMRC lost 3 lakh passengers per day after fare hike | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। मेट्रो का किराए बढ़ने की वजह से यात्रियों की संख्या में भारी कमी है। किराए बढ़ने की वजह से करीब तीन लाख प्रतिदिन राइडरशिप में कमी दर्ज की गई है। मेट्रो में लगातार राइडरशिप में इजाफा होता रहा है, लेकिन इस बार भारी संख्या में राइडरशिप में कमी आई है। दिल्ली मेट्रो के डेटा के मुताबिक सितंबर में रोजाना 27.4 लाख राइडरशिप थी जो अक्टूबर में घटकर 24.2 लाख हो गई है। यात्रियों की संख्या में 11 प्रतिशत की गिरावट बताई जा रही है।

    अक्टूबर में करीब 3 लाख यात्रियों ने दिल्ली मेट्रो के कहा बाय-बाय

    जानकारों का कहना है कि यह डेटा बता रहा है कि जिस मकसद से किराया बढ़ाया गया है वह फिलहाल पूरा होता नहीं दिख रहा है। दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन को सबसे व्यस्तम रुट माना जाता है। ब्लू लाइन में भी 30 लाख राइडरशीप की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

    60 रुपये है अधिकतम किराया
    8 मई को डीएमआरसी बोर्ड ने किराया समिति की मंजूरी को पास कर दिया था। इस फैसले के बाद दिल्ली मेट्रो में न्यूनतम किराया 8 रुपये की जगह 10 रुपये हो गया है जबकि अधिकतम किराया 50 रुपये तक पहुंच गया। मेट्रो किराए के नए स्लैब के तहत 10 रुपये, 15 रुपये, 20 रुपये, 30 रुपये, 40 और 50 रुपये किराए तय किए गए हैं। अक्टूबर से नई किराया स्कीम के तहत अधिकतम किराया 60 रुपये हो गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+