क्या दविंदर सिंह भी महेश शाह की तरह हवा हो गए, फराह खान का ट्वीट वायरल
फराह खान का ट्वीट, किसी को दविंदर सिंह की भी खबर है?क्या दविंदर सिंह भी महेश शाह की तरह हवा हो गए, फराह खान का ट्वीट वायरल
नई दिल्ली। डिजाइनर फराह खान अली ने ट्वीट कर पूछा है कि आतंकियों के साथ गिरफ्तार पुलिस अफसर दविंदर सिंह मीडिया से क्यों गायब हैं। मशहूर एक्टर संजय खान की बेटी फराह खान अली ने ट्वीट कर ये सवाल पूछा है। दविंदर सिंह को लेकर किए ट्वीट में फराह ने लिखा, किसी को उनकी कोई खबर है, या वह भी हवा में गायब हो चुके हैं।

फराह खान अली ने ट्वीट में लिखा है, दविंदर सिंह की कोई खबर है कि उनके साथ क्या हुआ या वह भी हवा में अहमदाबाद के सीए महेश शाह की तरह गायब हो गए, जिनके पास नोटबंदी के समय करीब 14 हजार करोड़ रुपये नकद थे, क्या किसी को पता है कि उनके साथ क्या हुआ है? फराह का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।
बता दें कि दविंदर सिंह को 11 जनवरी को जम्मू और कश्मीर के एक पुलिस अधिकारी ने आतंकियों के साथ श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर एक गाड़ी में सफर करते हुए पकड़ा गया था। दविंदर को कुलगाम में जब गिरफ्तार किया गया तो उसके साथ हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी नवीद बाबू भी था। दविंदर सिंह को 11 जनवरी को हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन कथित आतंकियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। चारों एक कार में मौजूद थे। दविंदर पर आरोप है कि वह तीनों को जम्मू ले जा रहे थे, जहां से ये तीनों दिल्ली की ओर निकल जाते। कार से गोला-बारूद, हथियार भी बरामद हुए थे।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के बर्खास्त डीएसपी दविंदर सिंह के केस की जांच एनआईए कर रही है। दविंदर के साथ गिरफ्तार तीन अन्य नावेद मुश्ताक उर्फ बाबा, उसके साथियों आसिफ तथा इरफान मीर एनआईए की हिरासत में जेल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications