'ओमिक्रॉन से कहीं ज्यादा खतरनाक है ओ मित्रों', शशि थरूर ने पीएम मोदी पर कसा तंज
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बजट सत्र शुरू होने के पहले ही दिन पीएम मोदी पर तंज कसा है।
नई दिल्ली, 31 जनवरी: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ सोमवार से संसद का बजट सत्र शुरू हो गया और अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। वहीं, बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बात करते हुए विपक्ष से संसद में सार्थक चर्चा करने की अपील की। इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के ऊपर तंज कसा है। शशि थरूर ने अपने ट्वीट में लिखा कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से कहीं ज्यादा खतरनाक 'ओ मित्रों' है।
Recommended Video

शशि थरूर ने अपने ट्वीट में बिना किसी के नाम का जिक्र किए हुए लिखा, 'ओमिक्रॉन से कहीं ज्यादा खतरनाक है ओ मित्रों! हम हर दिन इसकी वजह से बढ़ते ध्रुवीकरण, नफरत, कट्टरता, संविधान पर धोखे से किए जा रहे हमलों और हमारे लोकतंत्र को कमजोर होते हुए देख रहे हैं। इस वायरस का कोई हल्का वेरिएंट मौजूद नहीं है।'
'अब उधर भी सब अपना सा है'
आपको बता दें कि अभी हाल ही में जब यूपी में कांग्रेस के दिग्गज नेता आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल हुए तो उस वक्त भी शशि थरूर ने ट्वीट कर चुटकी ली थी। शथि थरूर ने ट्वीट करते हुए कहा था, 'छोड़कर जा रहे हैं घर अपना...शायद उनके कुछ और सपने हैं, अब उधर भी सब अपना सा है...अब उधर भी तो सभी अपने हैं (कांग्रेस युक्त भाजपा!)।'
'कांग्रेस के लिए कोविड विरोध से ज्यादा जरूरी मोदी विरोध'
वहीं, शशि थरूर के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के गंभीर हालात के बीच ऐसी राजनीति करना गलत है। शहजाद पूनावाला ने ट्वीट करते हुए लिखा, ' क्या कांग्रेस महामारी को राजनीति से ऊपर रख सकती है? पहले कांग्रेस ने वैक्सीन को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैलाया और अब कहती है कि ओमिक्रॉन खतरनाक नहीं है। कोविड-19 की शुरुआत में अखिलेश यादव ने कहा था कि सीएए कोरोना वायरस से ज्यादा खतरनाक है। क्या इन लोगों को जिम्मेदारी का अहसास नहीं? क्या इनके लिए कोविड विरोध से ज्यादा जरूरी मोदी विरोध हो गया है?












Click it and Unblock the Notifications