कियारा अडवानी को कॉस्मैटिक सर्जरी कराने पर फैंस ने किया ट्रोल, एक्ट्रेस ने यूं की सबकी बोलती बंद

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा अडवानी पिछले दिनों अपनी शॉर्ट फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' को लेकर काफी सुर्खियों में रही थीं। फिल्म में उनका मास्टरबेशन सीन काफी चर्चा में रहा था, लेकिन इस बार चर्चा का कारण उनका कोई सीन नहीं, बल्कि अपनी कॉस्मैटिक सर्जरी को लेकर चर्चा में हैं।

Kiara Advani

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा अडवानी पिछले दिनों अपनी शॉर्ट फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' को लेकर काफी सुर्खियों में रही थीं। फिल्म में उनका मास्टरबेशन सीन काफी चर्चा में रहा था, लेकिन इस बार चर्चा का कारण उनका कोई सीन नहीं, बल्कि अपनी कॉस्मैटिक सर्जरी को लेकर चर्चा में हैं। इंटरनेट पर यूजर्स का कहना है कि कियारा ने अपने चेहरे कि सर्जरी कराई है। इसपर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए करारा जवाब दिया है।

इस फोटो को लेकर करने लगे ट्रोल

इस फोटो को लेकर करने लगे ट्रोल

कियारा अडवानी हाल ही में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन के फैशन लेबल 'MxS' के लॉन्च पर गई थीं। इस लॉन्च के लिए कियारा ने काले रंग का सी-थ्रू टॉप और काले रंग की पैंट पहनी थीं। जहां इस ईवेंट में कियारा काफी हॉट लग रही थीं, वहीं फैंस का कहना था कि उन्होंने सर्जरी कराई है। कियारा की तस्वीर फोटोग्राफ विरल भयानी ने सोशल मीडिया पर शेयर की।

फैंस ने कहा, 'अच्छी नहीं लग रही कियारा'

फैंस ने कहा, 'अच्छी नहीं लग रही कियारा'

इस फोटो पर फैंस ने कमेंट किया कि कियारा अडवानी ने अपने गालों की सर्जरी कराई है। एक फैन ने लिखा, 'ये क्या किया, उफ्फ'। वहीं दूसरे ने लिखा कि वो इतनी अलग क्यों लिख रही हैं। फैंस ने लिखा कि सर्जरी के बाद कियारा बिल्कुल भी अच्छी नहीं लग रही हैं। इन सभी यूजर्स को कियारा ने अपने अंदाज में जवाब दिया। कियारा ने लिखा, 'ये कमेंट्स पढ़ रही थी। शांत हो जाओ सब, निर्णय पर मत पहुंचो।'

एक्ट्रेस ने दिया शानदार जवाब

एक्ट्रेस ने दिया शानदार जवाब

कियारा ने कहा, 'ये गाल किसी डॉक्टर की वजह से नहीं, बल्कि कल रात की बिरयानी से ऐसे हुए हैं।' कियारा अडवानी ने 2014 में फिल्म 'फगली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो 'एमएस धोनी: द अलटोल्ड स्टोरी' और 'मशीन' में नजर आईं। कियारा को असल पहचान नेटफ्लिक्स की फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' से मिली, जिसका निर्देशन करण जौहर ने किया था। कियारा जल्द ही करण की अगली फिल्म 'कलंक' में स्पेशल सॉन्ग भी करती दिखेंगी।

ये भी पढ़ें: स्वरा भास्कर के मास्टरबेशन सीन पर पायल रोहतगी ने किया कमेंट, एक्ट्रेस ने यूं दिया करारा जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+