Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

स्वरा भास्कर के मास्टरबेशन सीन पर पायल रोहतगी ने किया कमेंट, एक्ट्रेस ने यूं दिया करारा जवाब

एक्ट्रेस पायल रोहतगी भले ही बड़े पर्दे से गायब हों, लेकिन सोशल मीडिया के जरिये वो अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में केरल में आई भयानक बाढ़ को लेकर असंवेदनशील टिप्पणी करने वाली पायल अब स्वरा भास्कर पर कमेंट करने के लिए सुर्खियों में हैं।

Swara Bhaskar, Payal Rohatgi

मुंबई। एक्ट्रेस पायल रोहतगी भले ही बड़े पर्दे से गायब हों, लेकिन सोशल मीडिया के जरिये वो अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में केरल में आई भयानक बाढ़ को लेकर असंवेदनशील टिप्पणी करने वाली पायल अब स्वरा भास्कर पर कमेंट करने के लिए सुर्खियों में हैं। पायल ने स्वरा भास्कर के फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में मास्टरबेशन सीन पर कमेंट किया था, जिसपर अब स्वरा ने जवाब दिया है।

केरल में आई बाढ़ पर पायल का असंवेदनशील ट्वीट

केरल में आई बाढ़ पर पायल का असंवेदनशील ट्वीट

ये पूरा मामला पायल रोहतगी के केरल बाढ़ को लेकर किए गए असंवेदनशील ट्वीट से शुरू हुआ। पायल ने केरल में आई बाढ़ का कारण वहां बीफ बैन न होने को बताया। पायल ने ट्विटर पर लिखा, 'केरल में गौहत्या बैन नहीं है। केरल के प्रिय लोगों और नेताओं, हिंदुओं की भावनाओं को आहत करना अच्छी बात नहीं है। अगर तुम ये सब खुले में करते हो, तो माफ करना लेकिन भगवान भी सबके सामने करता है। भगवान एक है, लेकिन तुम इस तरह भावनाएं आहत नहीं कर सकते।'

स्वरा भास्कर के मास्टरबेशन सीन पर किया कमेंट

स्वरा भास्कर के मास्टरबेशन सीन पर किया कमेंट

केरल में आई बाढ़ को लेकर किए हए असंवेदनशील ट्वीट पर लोगों ने पायल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने पायल को फ्लॉप और असंवेदनशील बताया। एक यूजर ने लिखा कि इस तरह के ट्वीट कर पायल केवल पब्लिसिटी चाहती हैं। इस यूजर को जवाब देते हुए पायल ने स्वरा भास्कर पर भी कमेंट किया। पायल ने लिखा, 'फ्लॉप हूं तो क्या, मुझे अपने विचार रखने का अधिकार नहीं है? ओह, सफल होने के लिए तो मुझे मास्टरबेशन सीन करना होगा और देविस्थान में रेप कैंपेन का प्लेकार्ड पकड़ना होगा।'

स्वरा ने सीधे शब्दों में दिया करारा जवाब

स्वरा ने सीधे शब्दों में दिया करारा जवाब

पायल यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने एक्ट्रेस सनी लियोनी पर भी निशाना साधा। पायल ने लिखा, 'या फिर एक ऐसा पति जो पॉर्न शूट करता हो। बेवकूफ! या फिर मुझे कास्टिंग काउच का हिस्सा होना पड़ेगा या फिर अपने माता-पिता ही बदल लेती हूं।' पायल के इस कमेंट पर स्वरा भास्कर चुप नहीं बैठीं और उन्होंने पायल को सीधे शब्दों में ही करारा जवाब दे डाला। स्वरा ने लिखा, 'हाय पायल। उम्मीद है कि तुम भी ठीक हो। खुश रहो बहन।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+