फैन कर रहे हैं The Family Man Season 3 की डिमांड, मनोज बाजपेयी ने कही ये बात, इस बार चीन से टक्‍कर

सीरीज रिलीज होने के दो दिन बाद ही अब फैंस इसके तीसरे सीजन की मांग कर रहे हैं। मनोज बाजपेयी ने खुद इस बात की जानकारी दी।

मुंबई, 7 जून। मनोज बाजपेयी की बहुतप्रतीक्ष‍ित वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 बीते शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। इस दमदार सीरीज को अब तक खूब सराहा गया है। इसमें मनोज बाजपेयी के साथ-साथ साउथ इंडस्‍ट्री की सुपर स्‍टार समांथा अक्‍कीनेनी अहम भूमिका में हैं। सीरीज को राज निदिमोरू और कृष्‍ण डीके ने डायरेक्‍ट किया है। सीरीज रिलीज होने के दो दिन बाद ही अब फैंस इसके तीसरे सीजन की मांग कर रहे हैं। मनोज बाजपेयी ने खुद इस बात की जानकारी दी। फैंस के इस डिमांड पर मनोज बाजपेयी ने कहा कि इस तरह की प्रतिक्रिया पा कर वो खुश हैं। विस्‍तार से जानिए

मनोज बाजपेयी ने कहा- उन्‍हें भी है स्क्रिप्ट का इंतजार

मनोज बाजपेयी ने कहा- उन्‍हें भी है स्क्रिप्ट का इंतजार

आपको बता दें कि इस वेब सीरीज में मनोज बाजपेयी श्रीकांत तिवारी की भूमिका निभा रहे हैं जो कि एक इंटेलिजेंस ऑफिसर हैं और अपना निजी और सामाजिक जीवन संतुलित करने का प्रयास करता हैं। अब जब फैंस तीसरे सीजन की मांग कर रहे हैं तो मनोज बाजपेयी ने कहा कि एक सीजन में काफी समय लगता है। मुझे खुद बहुत खुशी होगी अबर राज और डीके इसका तीसरा भाग बनाने का निर्णय लेते हैं तो। लेकिन इसके लिए लेखन का काम पूरा करना होगा। सीजन 3 में क्या होगा यह मुझे नहीं पता है। मैं स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहा हूं।

राज और डीके अच्छे निर्देशक माने जाते हैं

राज और डीके अच्छे निर्देशक माने जाते हैं

न्‍यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में मनोज बाजपेयी ने कहा कि 'पहले भाग को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा राज और डीके अच्छे निर्देशक माने जाते हैं। सुपर्ण वर्मा ने भी अच्छा निर्देशन और लेखन किया हैl वह मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं। सभी ने अच्छा प्रयास किया है।' द फैमिली मैन वेब सीरीज काफी पसंद की जा रही है। हालांकि इसे बैन करने की भी मांग हो रही है।

सीजन 2 में तमिल श्रीलंकन बागियों से है मनोज बाजपेयी का सामना

सीजन 2 में तमिल श्रीलंकन बागियों से है मनोज बाजपेयी का सामना

द फैमिली मैन के पहले सीजन में श्रीकांत तिवारी यानी की मनोज बाजपेयी और नकी सीक्रेट एजेंसी की लड़ाई आतंकवाद‍ियों से थी। इस बार यानी कि सीजन 2 में श्रीलंकन बागी सरकार से भी है जो खुद को क्रांतिकारी मानते हैं। इस गुट में कई ऐसे सदस्य हैं जो अपनी सरकार को सत्ता में लाने के लिए जान तक देने को तैयार हैं। इन्‍हीं में एक महिला बागी भी है जिसका नाम राजी है। राजी की भूमिका सामंथा ने निभाया है।

सीजन 3 में चीनी सेना से लेंगे मनोज वाजपेयी टक्‍कर

सीजन 3 में चीनी सेना से लेंगे मनोज वाजपेयी टक्‍कर

सीजन 2 के खत्‍म होने के बाद ही तीसरे सीजन की कहानी लगभग स्‍पष्‍ट हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीजन तीन कोरोना काल पर आधारित होगा। इस बार श्रीकांत और उनकी टीम चीनी सैनिकों और एजेंट्स सो लोहा लेगी। बॉलीवुड की फेमस वेबसाइट पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सीजन 3 की कहानी एक नए मिशन पर आधारित होगी। दरअसल चीन की आर्मी भारत को बर्बाद करने के लिए गुआन यू नाम के मिशन पर काम कर रही है।

जानिए क्‍या है गुआन यू मिशन

जानिए क्‍या है गुआन यू मिशन

आपको बता दें कि गुआन यू मिशन चीन के पूर्वी हान राजवंश के एक मिलिट्री अधिकारी का नाम था। इस जनरल को चीन में लोग बेहद मानते थे। 'द फैमिली मैन' के पहले सीजन में मुंबई, दिल्ली और कश्मीर में शूटिंग हुई थी। दूसरे सीजन में चेन्नई, लंदन, मुंबई और दिल्ली में शूटिंग हुई। अब माना जा रहा है कि तीसरे सीजन की शूटिंग भारत के पूर्वोत्तर के राज्यों में की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+