कपिल शर्मा और भारती ने फैन के साथ की ऐसी हरकत कि वो हो गई नौ दो ग्‍यारह, देखें मजेदार Video

नई दिल्‍ली, 2 जुलाई। द कपिल शर्मा शो जल्‍द प्रसारित होने वाला है। शो के प्रोमो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसी बीच कपिल शर्मा और कॉमेडियन भारती सिंह का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें इन दोनों कॉमेडियन ने अपने फैन के साथ ऐसी हरकत की कि वो फैन नौ दो ग्‍यारह हो गई। कपिल शर्मा ने ये वीडियो खुद शेयर किया है।

कपिल और भारती के साथ फैन सेल्‍फी खिंचवाने पहुंची थी

कपिल और भारती के साथ फैन सेल्‍फी खिंचवाने पहुंची थी

दरअसल, कॉमेडियन कपिल शर्मा और भारती सिंह एक ओपेन में कार में एक लंबी राइड पर निकले हैं और रास्‍ते में रुक कर दोनों एक दूसरे से सुर मिलाते हुए गाना गाना शुरू करते हैं और तभी उनकी एक फैन जो कार में जा रही होती है वो रुक कर इनके पास आती है और सेल्‍फी लेने के लिए लेकिन दोनों ऐसी हरकत करते है कि वो वहां से रफू चक्‍कर हो जाती है।

दोनों की ऐसी हरकत कि सेल्फी लिए बिना ही भागी फैन

दोनों की ऐसी हरकत कि सेल्फी लिए बिना ही भागी फैन

कपिल शर्मा ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. इस वीडियो का उन्‍होंने कैप्‍शन दिया है 'फन विद फैंस। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कपिल और भारती वायरल हो रहे गाने 'बचपन का प्यार' गा रहे हैं तभी उनकी एक फैन फोटो लेने के लिए आती है। तभी वो दोनों इतना बेसुरा गाना गाने लगते हैं कि वो बिना सेल्‍फी लिए वहां से हंसते हुए भाग जाती है।

"जानेमन कहां भाग रही हो ?

भारती फोन के कैमरे को अपनी फैन की तरफ मोड़ दिया जिसमें वो भागती हुई नजर आ रही है। जबकि वो उस फैन को पीछे से आवाज भी देती हैं "जानेमन कहां भाग रही हो ? रुको..रुको फोटो तो खिंचवाती जाओ। भारती और कपिल के इस वीडियो को देखकर लोग जमकर हंस रहे हैं और जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

जल्‍द शुरू होगा द कपिल शर्मा शो

जल्‍द शुरू होगा द कपिल शर्मा शो

कपिल शर्मा शो का प्रोमो रिलीज हो चुका है और जल्‍द ही शुरू होने वाला है। जो प्रोमो सामने आया है उसमें कपिल शर्मा , कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर, सुदेश लहरी और भारती सिंह सभी साथ नजर आ रहे हैं।

https://hindi.oneindia.com/photos/bigg-boss-fame-hina-khan-new-pictures-viral-oi65694.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+