फैंस ने सोनू सूद को भारत रत्‍न से सम्‍मानित करने की प्रधानमंत्री मोदी से की अपील

सोनू सूद को भारत रत्‍न से सम्‍मानित करने का फैंस ने किया प्रधानमंत्री मोदी से अपील

मुंबई। कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच लॉकडाउन में फंसे लाखों प्रवासियों, छात्रों और जरुरमंदों की मदद करने वाले सोनू सूद रियल हीरो साबित हो चुके हैं। लॉकडाउन में सोनू सूद ने जो परमार्थ का काम शुरु किया वो अभी अनवरत जारी है। अभी भी अभिनेता से जो भी जरुरमंद मांगता है उसका सोनू सूद बढ़कर हाथ थाम लेते हैं और उसकी हर संभव मदद कर रहे हैं। आलम ये है कि लोग जिनकी सोनू सूद ने मदद की वो लोग एक्‍टर की पूजा कर रहे हैं।

पीएम मोदी से सोनू सूद को भारत रत्‍न देने की अपील कर रहे हैं

पीएम मोदी से सोनू सूद को भारत रत्‍न देने की अपील कर रहे हैं

सोनू सूद की ट्विटर टाइमलाइन पर एक नज़र डालें तो साफ हो जाएगा सोनू को उनके निस्वार्थ कार्यों के लिए व्यापक रूप से सराहना मिल रही है। अभिनेता ने जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने के लिए अपने ट्वीटर को माध्‍यम बनाया था जिस पर लोगों ने मदद मांगी और सोनू सूद ने अपनी मेहनत की कमाई के करोड़ों रुपये खर्च कर उनकी मदद की। सोशल मीडिया पर सोनू सूद के लिए देश के सभी कोनों से प्यार बरस रहा है। उनके साथी, प्रमुख व्यक्तित्व और प्रशंसक उनके प्रयासों के लिए उनकी सराहना कर रहे हैं। वहीं अब प्रशंसक प्रधानमंत्री से सोनू सूद को भारत रत्‍न देने की अपील कर रहे हैं।

Recommended Video

    Sonu Sood: Pencil Tip पर बना डाली Sonu Sood की प्रतिमा, Actor का Reaction आया सामने । वनइंडिया हिंदी
     सोनू सूद के प्रशंसक ने पीएम मोदी को टैग करते हुए की ये मांग

    सोनू सूद के प्रशंसक ने पीएम मोदी को टैग करते हुए की ये मांग

    ट्विटर पर एक यूजर ने हाल ही में अपने घर के एक छोटे से मंदिर में अभिनेता की एक तस्वीर पोस्ट की। सोनू सूद के इस फैन ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए उनसे देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार सोनू को देने का अनुरोध किया है । प्रशंसक ने लिखा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री, यह हमारी भारतीयों की इच्छा है कि जिस तरह से COVID 19 संकट के बीच, सोनू सूद ने गरीबों, प्रवासियों, छात्रों और जरूरत के हर व्यक्ति को समर्थन दिया है - देश के सच्चे नायक के लिए, हम आपको भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने की अपील करते हैं।

    सोनू सूद ने प्रशंसक के ट्वीट पर दी ये प्रतिक्रिया

    सोनू सूद ने अपने इस फैन का पोस्‍ट शेयर भी किया है, सामान्‍य तौर पर सोनू सूद कुछ न कुछ प्रतिक्रिया देते हैं लेकिन इस बार उन्‍होंने विनम्रता के साथ, सूद ने मुड़े हुए हाथों के इमोटिकॉन के साथ ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी। यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता के प्रशंसकों और फॉलोअर ने उनकी असाधारण सेवा के लिए भारत के नागरिक के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न की मांग की है। इससे पहले भी सोनू सूद को भारत रत्‍न से सम्‍मानित करने की मांग उठ चुकी है। दबंग, आर राजकुमार और सिम्बा जैसी फिल्मों में निगेटिव किरदार निभा कर लोकप्रियता हासिल करने वाले इस अभिनेता ने अब प्रवासी श्रमिकों के मसीहा की भूमिका निभाई है। सूद के कार्य और कर्म देश भर में कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+