PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, सुरक्षा घेरा तोड़कर पैर छूने मंच पर पहुंचा फैन

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोलकाता दौरे पर शुक्रवार को बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। विश्व भारती विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी को एक अजनबी शख्स ने मंच पर जाकर उनके पैर छुए और उन्हें रविंद्र नाथ टैगोर का चित्र भेंट किया। एसपीजी सुरक्षा के घेरे को तोड़कर पीएम मोदी तक पहुंचे व्यक्ति ने पीएम मोदी के साथ मंच पर फोटो भी खिंचवाई। एसपीजी सुरक्षा घेरे में यह एक बहुत बड़ी चूक मानी जा रही है।

पीएम मोदी भी रह गए दंग

पीएम मोदी भी रह गए दंग

इस घटना के बाद एसपीजी ने तुरंत उस शख्स को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को नाम स्वपन मारित है। वह कोलकाता से 120 किमी दूर नादिया जिले कृष्णानगर का रहने वाला है। हालांकि स्वपन नेक इरादे से पीएम मोदी से मिलने आए थे। उन्होंने मंच पर पीएम मोदी के पैर छुए और उन्हें एक टैगोर का चित्र सौंपा। पीएम मोदी उनके हाथ से चित्र तो ले लिया लेकिन ये घटना क्रम इतनी तेजी से हुआ कि वह आश्चर्यचकित रह गए।

एसपीजी ने युवक को दबोचा

एसपीजी ने युवक को दबोचा

इसी बीच तेजी से एसपीजी के जवान मंच पर पहुंचे और उसे कब्जे में ले लिया। यह घटना उस समय हुई जब पीएम मोदी और पीठ के वाइस चांसलर साबुजकाली सेन मंच से उतर रहे थे। पुलिस ने स्वपन को हिरासत में ले लिया और बोलापुर थाने में ले जाकर पूछताछ की। रात तक उन्हें थाने में बिठाकर रखा गया था। पुलिस ने बताया कि उसके दिमाग में कुछ भी नहीं था, वह सिर्फ मोदी के पास जाना चाह रहा था और उन्हें पोस्टर देना चाह रहा था।

मंच से उतरते समय घटी ये घटना

मंच से उतरते समय घटी ये घटना

जिस समय यह घटना हुई, उस समय मंच पर पीएम मोदी के अलावा बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, बंगाली की सीएम ममता बनर्जी और बंगाल के गवर्नर केशरी नाथ त्रिपाठी स्टेज से उतरने ही वाले थे। शुक्रवार को यह सुरक्षा घेरा तोड़ कर घुसने की अकेली घटना नहीं थी। बंग्लादेश भावना समारोह में भी एक व्यक्ति ने पीएम मोदी को पेटिंग देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे रोक लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+