फेमस यूट्यूबर कार्ल रॉक 514 दिन बाद भारत आकर अपनी पत्नी से मिले, इस वजह से रद्द हुआ था वीजा

नई दिल्ली, 16 अप्रैल: यूट्यूबर कार्ल एडवर्ड राइस भारत में काफी फेमस हैं। उन्हें लोग प्यार से कार्ल रॉक नाम से बुलाते हैं। वो भारत सरकार से वीजा लेकर अपने परिवार के साथ यहां रह रहे थे, लेकिन 2019 में नियमों के उल्लंघन की वजह से उनका वीजा रद्द कर दिया गया। इसके बाद उन्हें ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया, लेकिन अब उन्हें राहत मिल गई है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो में बताया कि वो करीब 514 दिन बाद भारत लौट आए हैं।

कारोबारी गतिविधियों में थे शामिल

कारोबारी गतिविधियों में थे शामिल

मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा था कि न्यूजीलैंड के नागरिक कार्ल को वीजा नियमों के उल्लंघन के चलते ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था। जिसके तहत वो 2022 तक भारत में प्रवेश नहीं कर सकते थे। मंत्रालय का आरोप है कि कार्ल टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे, लेकिन वो यहां पर कारोबारी गतिविधियों में लिप्त हो गए। जिस वजह से उन पर कार्रवाई की गई।

पत्नी गईं हाईकोर्ट

पत्नी गईं हाईकोर्ट

कार्ल ने दिल्ली की निवासी मनीषा मलिक से शादी की है। जिन्होंने वीजा ब्लैक लिस्ट होने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने कहा कि कार्ल देश के कानूनों और वीजा की शर्तों का सख्ती से पालन कर रहे थे। उनके खिलाफ यहां पर कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई गई थी। शादी के बाद उनको जो वीजा जारी हुआ था वो 2024 तक वैध था। वीजा की एक शर्त ये थी कि उन्हें हर 180 दिनों में भारत से बाहर निकलना होगा या फिर संबंधित क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को सूचित करना होगा।

लॉकडाउन में फंसे

लॉकडाउन में फंसे

मनीषा के मुताबिक कार्ल आखिरी बार 2019 में भारत आए थे। इसके बाद उन्होंने हिंदी सीखने के लिए मसूरी के एक कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन मार्च 2020 में लॉकडाउन लागू हो गया। जिस वजह से वो 180 दिन बाद वाले नियम के तहत भारत से बाहर नहीं जा पाए। इसके लिए उन्होंने एफआरआरओ में आवेदन किया, लेकिन वो खारिज हो गया। जब वो अक्टूबर 2020 में दुबई और पाकिस्तान की यात्रा के लिए भारत से बाहर निकल रहे थे, तो दिल्ली हवाई अड्डे पर उनका वीजा रद्द कर दिया गया। बाद में उन्होंने दुबई में स्थित भारतीय दूतावास में फिर से आवेदन किया। उस दौरान उनको बताया गया कि उनको ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+