TV की हॉट एक्ट्रेस निया शर्मा ने जीता 'खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया' का खिताब, शेयर की फोटो

नई दिल्ली। टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेस निया शर्मा ने मशहूर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया' का खिताब अपने नाम कर लिया है, निया ने यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है, निया ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वो खतरों के खिलाड़ी की टीम के साथ नजर आ रही हैं और काफी खुश हैं। वहीं, कलर्स ने भी ट्विटर के जरिए निया शर्मा को जीत की बधाई दी है और विनर की घोषणा की है।

निया शर्मा ने जीता खतरों के खिलाड़ी

निया शर्मा ने जीता खतरों के खिलाड़ी

निया ने ट्रॉफी के साथ फोटोज शेयर करते हुए इंस्टा पर लिखा- खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया जीत गई, थैंक्यू कलर्स टीवी इस खूबसूरत अवसर के लिए. रोहित शेट्टी आप Bawseeeeeee हो, फोटोज में निया शर्मा होस्ट रोहित शेट्टी, पूरे कास्ट क्रू और कंटेस्टेंट्स संग नजर आ रही हैं। मालूम हो कि निया ने खतरों के खिलाड़ी 8 में भी पार्टिसिपेट किया था।

इस बार इंडिया में शूट किया गया है ये शो

इस बार इंडिया में शूट किया गया है ये शो

आपको बता दें कि इस खतरनाक शो के फाइनल में निया के अलावा अली गोनी, करण वाही, जैस्‍म‍िन भसीन और भारती सिंह थीं लेकिन निया ने ये शो जीतकर खिताब अपने नाम किया। इस सीजन की खास बात ये है कि यह पहली बार इंडिया में फिल्माया गया था। रोहित शेट्टी ने अपनी स्टंट टीम के साथ इस शो मुंबई की फिल्म सिटी में शूट किया। ऐसे में इस सीजन को मेड इन इंडिया नाम दिया गया था।

टीवी का लोकप्रिय चेहरा हैं निया शर्मा

टीवी का लोकप्रिय चेहरा हैं निया शर्मा

गौरतलब है कि निया शर्मा का जन्म 17 सितंबर 1990 को मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ, निया ने साल 2010 में काली-एक अग्निपरीक्षा नाम की सीरीज से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई टीवी सीरियल और रिएलिटी शोज में काम किया, जिसमें जमाई राजा, एक हजारों में मेरी बहना है जैसे धारावाहिक काफी चर्चित भी रहे हैं।

 एशिया की टॉप 50 सबसे सेक्सी महिलाओं में से एक रही हैं निया

एशिया की टॉप 50 सबसे सेक्सी महिलाओं में से एक रही हैं निया

इसके अलावा निया अपनी वेब सीरीज ट्विस्टेड के लिए भी फेमस है, निया की गिनती टीवी की ग्लैमरस अभिनेत्रियों में होती हैं, मालूम हो कि उनका असली नाम नेहा शर्मा है। खूबसूरत निया साल 2017 में एशिया की टॉप 50 सबसे सेक्सी महिलाओं की सूची में दूसरे नंबर पर थीं।

निया शर्मा ने जीता खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+