वाजिद खान के निधन की खबर सुनकर सदमे में बॉलीवुड, अमिताभ ने कहा-यकीन ही नहीं हो रहा

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर म्यूजिक कंपोजर जोड़ी साजिद-वाजिद में से वाजिद खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है, सुपर स्टार सलमान खान के बेहद करीबी माने जाने वाले 42 वर्ष के वाजिद खान ने कल मुंबई के चेम्बूर स्थित अस्पताल में अंतिम सांस ली, वो लंबे वक्त से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे, उनके मित्र और मशहूर संगीत सलीम मर्चेंट ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए ट्विटर पर लिखा कि 'साजिद-वाजिद फेम के मेरे भाई वाजिद के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ। अल्लाह परिवार को ताकत दे। आप बहुत जल्दी चले गए यह हमारी बिरादरी के लिए एक बड़ा नुकसान है। मैं हैरान हूं और टूट गया हूं।'

Recommended Video

    Wajid Khan के निधन से Bollywood में शोक की लहर,सोशल मीडिया पर जताया दुख | वनइंडिया हिंदी
    अमिताभ बच्चन ने कहा- दुखी हूं, यकीन नहीं होता

    अमिताभ बच्चन ने कहा- दुखी हूं, यकीन नहीं होता

    बॉलीवुड अभी इरफान खान और ऋषि कपूर की मौत के गम से उबर नहीं पाया था कि वाजिद खान की मौत ने उसके दर्द को और बढ़ा दिया है, बहुत सारी मशहूर हस्तियों ने वाजिद खान के अकस्मात निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा है कि वाजिद खान के निधन पर हैरान .. एक उज्ज्वल मुस्कुराती हुई प्रतिभा का निधन .. दुआएं, प्रार्थनाएं और शोक।

    'ये एक भयानक समाचार है, कभी नहीं भूल सकती हंसी'

    तो वहीं प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया है कि 'भयानक समाचार, एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वह है वाजिद भाई की हंसी। उनका हमेशा मुस्कुराते रहना, बहुत जल्दी चले गए। उनके परिवार और शोक व्यक्त करने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना। आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त। आप मेरे विचारों और प्रार्थना में हो।'

    आज मेरा दिल टूट गया है: प्रीति जिंटा

    प्रीति जिंटा ने ट्विटर पर लिखा कि मैं उन्हें अपना भाई कहती थी। वे बेहद प्रतिभाशाली और जेंटलमैन थे। मेरा दिल टूट गया है कि मुझे वाजिद खान को प्यारा वाला गुडबाय कहने का मौका भी नहीं मिला। मैं आपको और हमारे जैम सैशन को हमेशा याद करूंगी। जब तक कि हम फिर से मिलेंगे #RIP

    'भाई आप मेरे और मेरे परिवार के बेहद करीब थे'

    तो वहीं एक्टर वरूण धवन ने Twitter पर लिखा है कि भाई आप मेरे और मेरे परिवार के बेहद करीब थे। वो आसपास रहने वाले सबसे सकारात्मक लोगों में से एक था। हम आपको हमेशा याद करेंगे वाजिद भाई। धन्यवाद संगीत देने के लिए।

    'मैं इस दुखद समाचार को सहन नहीं कर पा रहा हूं'

    अदनान सामी ने भी वाजिद खान के निधन पर ट्वीट किया है। उन्‍होंने लिखा 'मैं इस दुखद समाचार को सहन नहीं कर पा रहा हूं...क्योंकि उनके अंदर एक खूबसूरत आत्मा थी।'

    लंबे अर्से से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे वाजिद

    बताया जा रहा है कि वाजिद लंबे अर्से से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे, जिसके लिए उन्हें कई बार पहले भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, कल दिन में उनकी हालत ज्यादा खराब हुई, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन देर रात उन्होंने जिंदगी का साथ छोड़ दिया, बताया जा रहा है कि किडनी के इलाज के दौरान जब वाजिद खान का कोरोना टेस्ट किया गया तो उनकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया था,वह एक हफ्ते से कोरोना पॉजिटिव थे, कहा जा रहा है कि वाजिद की कुछ महीने पहले किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+