फेमस प्लेबैक सिंगर को ऑटो रिक्शा ड्राइवरों ने टैक्सी यूज करने से रोका, फेसबुक पर बताई आपबीती

फेमस प्लेबैक सिंगर सायानोरा फिलिप को ऑटो रिक्शा ड्राइवर्स ने टैक्सी यूज करने से रोक दिया।

नई दिल्ली। प्रसिद्ध मलयाली प्लेबैक सिंगर सायानोारा फिलिप को उस वक्त परेशानी का सामना करना पड़ा जब उन्हें केरल के एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन से वयानड तक की यात्रा करनी थी।

16 दिसबंर की सुबह करीब साढ़े चार बजे वो फेसबुक पर लाइव आईं और अपने साथ हुई आपबीती बयां की।

singer-1

उन्होंने बताया कि वो मालाबार एक्सप्रेस से एर्नाकुलम स्टेशन पर सुबह 3.30 बजे उतरीं। वहां से उन्होंने ऑटो रिक्शा ना कर उबेर टैक्सी बुक कर लिया।

फिलिप ने टैक्सी वाले से कहा...

फिलिप से टैक्सी के ड्राइवर ने पूछा कि वो उन्हें कहां से पिक करे, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि वो रेलवे स्टेशन के एंट्रेस के अंदर आकर पिक कर सकता है।

टैक्सी आने के बाद वो जैसे ही बैठने चलीं, तुरंत ऑटो वालों के एक समूह ने ड्राइवर को रोक दिया और फिलिप से कहा कि वो रेलवे स्टेशन के परिसर के बाहर जाकर कैब बुक करें। साथ ही कहा कि फिलिप अपनी राइड कैंसल करें।

किया ये सवाल

अपने फेसबुक लाइव में फिलिप ने सवाल किया है कि किस कानून के तहत उबेर और ओला की टैक्सियां रेलवे स्टेशन के गेट के भीतर नहीं दाखिल हो सकतीं?

क्या उन्हें हर बार टैक्सी बुक करने के लिए स्टेशन के बाहर जाना होगा?

फिलिप ने कहा कि वो कई बार उबरे और ओला के टैक्सियों सेसफर किया है लेकिन उन्हें ऐसी स्थिति का सामना पहली बार करना पड़ा।

वीडियो के दौरान फिलिप ने स्पष्ट किया कि वो किसी भी टैक्सी सर्विस का प्रचार नहीं कर रही है लेकिन वो टैक्सी से इसलिए सफर करती है क्योंकि वो सुरक्षित होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+