मनमोहन सिंह की बेटी का आरोप-परिवार की मर्जी के खिलाफ फोटोग्राफर को लेकर आए मंडाविया
नई दिल्ली, अक्टूबर 15: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बुधवार से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में भर्ती हैं। मनमोहन सिंह की हालत अब स्थिर है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया पूर्व प्रधानमंत्री का हाल लेने के लिए एम्स गए थे। उनका ये दौरा अब विवादों में घिर गया है। दरअसल मनसुख मंडाविया के दौरे की तस्वीरें सामने आई थीं। जिसके बाद पूर्व पीएम की प्राइवेसी को लेकर लोगों ने मनसुख मंडाविया पर निशाना साधा था। लेकिन अब इस मामले में मनमोहन सिंह की बेटी की ओऱ से बड़ा आरोप लगाया गया है।
Recommended Video

द हिंदू की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को एक बयान में डॉ. सिंह की बेटी दमन सिंह ने कहा कि उनकी मां ने पूर्व प्रधानमंत्री के कमरे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के दौरे के दौरान एक फोटोग्राफर की मौजूदगी पर आपत्ति जताई थी लेकिन उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज कर दिया गया था। मेरे पिता का डेंगू का इलाज एम्स में चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है लेकिन उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए हमने आगंतुकों को प्रतिबंधित कर दिया है।
दमन सिंह ने कहा कि, स्वास्थ्य मंत्री का दौरा करना और अपनी चिंता व्यक्त करना अच्छा लगा। हालाँकि, मेरे माता-पिता उस समय फोटो खिंचवाने की स्थिति में नहीं थे। मेरी मां ने जोर देकर कहा कि फोटोग्राफर को कमरा छोड़ देना चाहिए, लेकिन उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया। वह बहुत परेशान थी। मेरे माता-पिता एक कठिन परिस्थिति का सामना करने की कोशिश कर रहे हैं।
इससे पहले द प्रिंट से बात करते हुए दमन सिंह ने कहा था कि, उनकी मां बहुत परेशान थीं क्योंकि एक फोटोग्राफर मंत्री के साथ कमरे में घुस आया था,लेकिन जब उसने जोर देकर कहा कि फोटोग्राफर कमरे से बाहर चला जाए, तो उन्हे पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया। वह बहुत परेशान थी। मेरे माता-पिता एक कठिन परिस्थिति का सामना कर रहे हैं। वे बुजुर्ग लोग हैं। चिड़ियाघर में जानवर जैसे नहीं हैं।
गुरुवार को डॉ. सिंह से मुलाकात के बाद, मंत्री ने कथित तौर पर अपने ट्विटर हैंडल पर पूर्व प्रधानमंत्री के अस्पताल के केबिन में अपने दौरे की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं थीं। हालाँकि, सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने का विरोध होने के बाद मंडाविया ने अपने हैंडल से ये तस्वीरें हटा दी थीं। लेकिन इस मुद्दे पर न तो एम्स की ओर से और न ही स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है।












Click it and Unblock the Notifications